File Photo 
नागपुर

किराना की दूकान में बेच रहा था ई-सिगरेट, पुलिस ने मारा छापा, 30 हजार का माल जब्त

नवभारत डेस्क

नागपुर. बजाजनगर परिसर में स्थित किराणा दूकान में ई-सिगरेट की बिक्री होने की जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा. तलाशी के दौरान 30,000 रुपये की ई-सिगरेट बरामद हुई. पुलिस ने नीलकमल सोसाइटी, बजाजनगर निवासी राजकुमार मुरलीधर ढोक (22) को हिरासत में ले लिया. राजकुमार बजाजनगर चौक पर ही हरीश किराना स्टोर चलाता है.

पुलिस को जानकारी मिली थी कि किराना दूकान से प्रतिबंधित ई-सिगरेट, पान मसाला और सुगंधित तंबाकू बेची जा रही है. खबर मिलते ही इंस्पेक्टर शुभांगी वानखेड़े, एपीआई गुप्ता, सब इंस्पेक्टर दीपक ठाकरे, हेड कांस्टेबल मनोज वासनिक, विनोद देशमुख, प्रदीप पवार, सुशील, हेमंत लोणारे और चंद्रशेखर भारती ने दूकान पर छापा मारा.

विभिन्न फ्लेवर युक्त ई-सिगरेट मिली. उसके खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिबंध कानून के तहत मामला दर्ज कर उसे बजाजनगर पुलिस के हवाले किया गया.

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो