डॉ. विपिन इटनकर (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर मनपा: जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर बने नए नगर आयुक्त; निभाएंगे दोहरी जिम्मेदारी, आज संभालेंगे कार्यभार

Nagpur Municipal Commissioner: डॉ. विपिन इटनकर बने नागपुर मनपा के नए आयुक्त। जिलाधिकारी पद का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा पास। डॉ. अभिजीत चौधरी का पुणे तबादला।

प्रिया जैस

Dr. Vipin Itankar NMC: राज्य सरकार ने बुधवार को मनपा के प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी का तबादला पीएमआरडीए के आयुक्त के रूप में करते हुए उन्हें जिलाधिकारी विपिन इटनकर को पदभार सौंपने के आदेश दिए थे।

इसके साथ ही जिलाधिकारी इटनकर को जिलाधिकारी के साथ-साथ ही मनपा आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि दूसरे दिन गुरुवार को फिर राज्य सरकार ने आदेश जारी कर नये मनपा आयुक्त के रूप में इटनकर को जिम्मेदारी सौंप दी।

पद में बदलाव और अतिरिक्त जिम्मेदारी

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉ. विपिन इटनकर को तत्काल अपना नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। विशेष बात यह कि इस नियुक्ति के लिए मनपा आयुक्त के पद को कनिष्ठ प्रशासनिक श्रेणी में अवनत (डाउनग्रेड) किया गया है। इसके साथ ही अगले आदेश तक वे नागपुर जिलाधिकारी पद का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालते रहेंगे।

आज संभालेंगे पदभार

सामान्य प्रशासन विभाग के सह सचिव सुभाष उमराणीकर द्वारा जारी आदेश में डॉ. विपिन इटनकर को ज्वॉइनिंग रिपोर्ट और कार्यभार हस्तांतरण की प्रक्रियाओं को तय नियमों के अनुसार पूरा करने का निर्देश दिया गया है। बताया जाता है कि शुक्रवार को इटनकर नये आयुक्त के रूप में पदभार स्वीकार करेंगे।

आपको बता दें, कि इससे पहले राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए नागपुर महानगरपालिका के आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी का तबादला कर पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के नये महानगर आयुक्त के रूप में नियुक्ति कर दी। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार डॉ. चौधरी को तुरंत प्रभाव से पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (PMRDA) के नये महानगर आयुक्त की जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है।

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम