नागपुर शहर के 97.77% राशन कार्डधारकों को अब तक अनाज नहीं मिला।
शहर में कुल 3,95,407 राशन कार्डधारक हैं।
अब तक केवल 8,877 कार्डधारकों को राशन वितरित हुआ है।
अंत्योदय परिवारों को एक किलो शक्कर देने का प्रावधान, लेकिन दुकानों पर वितरण शुरू नहीं।
Nagpur Ration Distribution Delay: नागपुर जिले में गरीब कार्ड धारकों की दिवाली की खुशियों का उत्साह बढ़ाने के लिए सरकार ने पिछले साल 'दिवाली किट' मुहैया कराई थी। लेकिन इस बार आलम यह है कि अब तक लाभार्थियों में अनाज तक का वितरण नहीं हो पाया है।
दिवाली के त्योहार में सिर्फ 2 दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में सरकार से मिलने वाले मुफ्त अनाज पर निर्भर गरीब परिवारों को दिवाली पर संकट से गुजरने की नौबत आ गई है।
आकड़े बता रहे हैं कि नागपुर शहर में अब तक केवल 2.23 प्रतिशत कार्ड धारकों को ही राशन वितरण हो पाया है, जबकि 97।77 प्रतिशत कार्ड धारक अब भी राशन से वंचित हैं। इसका मतलब साफ है कि दिवाली को ध्यान में रखते हुए विभाग ने कोई तैयारी नहीं दिखाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर शहर में कुल 3,95,407 राशन कार्ड धारक हैं। इनमे प्राधान्य गुट के 3,51,257 और अंत्योदय गट के 44,150 राशन कार्डधारकों का समावेश है।
इन परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज मिलता है लेकिन इनमें से अब तक केवल 8,877 कार्डधारकों को ही अनाज मिल पाया है, जबकि अब भी 3,86,530 कार्डधारक अनाज मिलने की प्रतीक्षा में हैं। अब तक अनाज नहीं मिल पाने से इन परिवारों को दिवाली की चिंता सताने लगी है।
नागपुर जिले में गरीब कार्ड धारकों गरीबी रेखा के नीचे आने वाले अंत्योदय योजना अंतर्गत राशन कार्ड धारक परिवारों को शक्कर वितरण करने का प्रावधान भी है लेकिन नियमित रूप से इसका लाभ इन परिवारों को नहीं मिल पता है।
पिछले कई महीने से शक्कर नहीं बांटी गई है। इस बार दिवाली पर अंत्योदय कर धारकों को प्रति परिवार 1 किलो शक्कर वितरित की जानी है लेकिन अब तक इसका वितरण शुरू नहीं हुआ है। हालांकि विभाग ने शक्कर का अलॉटमेंट शुरू कर दिया है लेकिन अब तक दुकानों पर वितरण शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या दिवाली के बाद शक्कर बांटी जाएगी।
दिवाली पर इस बार 'दिवाली किट' नहीं है लेकिन अंत्योदय कार्ड धारकों को 1 किलो शक्कर बांटी जाएगी। दुकानों पर इसका अलॉटमेंट शुरू कर दिया गया है। अंत्योदय और प्राधान्य गट के सभी पात्र लाभार्थियों को अनाज का वितरण किया जा रहा है, अब तक 8,877 को राशन वितरित हुआ है। विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।शालिनी गेडाम, एफडीओ, नागपुर (शहर)