दीक्षाभूमि परिसर का डॉ. विपिन इटनकर ने किया निरीक्षण सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस: दीक्षाभूमि पर श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था, मनपा आयुक्त ने किया निरीक्षण

Dhammachakra Pravartan Din 2026: धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर नागपुर दीक्षाभूमि आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए मनपा ने स्वच्छता, 24 घंटे चिकित्सा सेवा, वाटरप्रूफ डोम और पेयजल के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

प्रमोद यादव

Highlights

  • 20 अक्टूबर को मुख्य समारोह धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर दीक्षाभूमि में बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायियों के पहुंचने की संभावना है।

  • 21 वाटरप्रूफ डोम शहर के विभिन्न स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक डोम में करीब 1,000 लोगों के ठहरने की क्षमता बताई गई है।

  • 1,235 अस्थायी शौचालय श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता गृह बनाए गए हैं।

NMC Commissioner Dr. Vipin Itankar: नागपुर जिले में 20 अक्टूबर को होने वाले धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के मुख्य समारोह तथा अन्य दिनों में भी दीक्षाभूमि पर आने वाले बौद्ध अनुयायियों के लिए नागरी सुविधाओं और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पूरे दीक्षाभूमि परिसर में स्वच्छता सहित सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने के निर्देश मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने अधिकारियों को दिए।

धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर नागपुर मनपा द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आयुक्त डॉ. इटनकर ने मंगलवार को दीक्षाभूमि परिसर का दौरा किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त अंकित, अतिरिक्त आयुक्त मुरुगानंथम, अतिरिक्त आयुक्त मिलिंद मेश्राम, पुलिस उपायुक्त ऋषिकेश रेड्डी, अतिरिक्त जिलाधिकारी प्रवीण महिरे, मुख्य अभियंता श्रीमती लीना उपाध्ये, उपायुक्त राजेश भगत, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले, अग्निशमन अधिकारी राजेन्द्र उचके आदि उपस्थित थे।

आगामी धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर लाखों बौद्ध अनुयायी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए दीक्षाभूमि पर आएंगे। तद्नुसार 18 से 21 अक्टूबर की अवधि में महानगरपालिका द्वारा दीक्षाभूमि पर अनुयायियों के लिए आवश्यक सभी नागरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

18 से 21 अक्टूबर तक परिसर में विशेष स्वास्थ्य शिविर

नागपुर जिले में 20 अक्टूबर को होने वाले धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के मुख्य समारोह पर पूरे दीक्षाभूमि परिसर में स्वच्छता को विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश आयुक्त डॉ. इटनकर ने प्रशासन को दिए।

इस अवसर पर आयुक्त ने अन्य अधिकारियों के साथ दीक्षाभूमि का पूरा परिसर, मुख्य समारोह स्थल, डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च की इमारत के पीछे की जगह पर अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था, माता कचहरी सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग परिसर तथा आईटीआई, मध्यवर्ती कारागृह एवं अन्य स्थानों पर सुविधाओं की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 से 21 अक्टूबर तक विशेष स्वास्थ्य शिविर

धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं और बौद्ध अनुयायियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए वैद्यकीय व्यवस्था की गई है। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा 18 से 21 अक्टूबर तक परिसर में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।

साथ ही 24 घंटे आपातकालीन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान मेडिकल और मेयो को भी अलर्ट पर रखा जाएगा। धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के दौरान दीक्षाभूमि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्राथमिक उपचार केंद्र और आपातकालीन चिकित्सा कक्ष स्थापित किए जाएंगे।

वैद्यकीय सेवा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से निपटने के लिए

इन केंद्रों पर दिन-रात वैद्यकीय सेवा उपलब्ध रहेगी, ताकि किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल उपचार मिल सके।

15 मेडिकल अधिकारी, 10 डीआरपी डॉक्टर, 1 फिजिशियन, 10 औषध निर्माण अधिकारी, 15 नर्से, 10 एचएलएल तकनीशियन और 1 ईसीजी तकनीशियन, 12 आरबीएसके वैद्यकीय अधिकारी तैनात रहेगे।

निःशुल्क दवाई के साथ ही जांच की भी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना, अचानक तबीयत बिगड़ने, डिहाइड्रेशन या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से निपटने के लिए चिकित्सा अधिकारियों, नर्सों, तकनीकी कर्मचारियों और एम्बुलेंस को तैनात किया गया है।

अनुयायियों के लिए वाटरप्रूफ डोम की व्यवस्था

अनुयाथियों के रहने के लिए इस वर्ष शहर के विभिन्न भागों में सुविधाओं सहित 21 डोम स्थापित किए गए हैं। ये सभी डोम वाटरप्रूफ रहेंगे। नागपुर जिला प्रशासन तथा सामाजिक न्याय एवं सहायता विभाग की सहायता से ये डोम बनाए गए हैं।

इनमें दीक्षाभूमि परिसर में 5 डोम रहेंगे। इसके अतिरिक्त इस परिसर के पीकेवी के स्नातकोत्तर छात्रावास में 6 डोम की व्यवस्था रहेगी तथा कुर्वेज हाईस्कूल में 4 डोम में अनुयायी ठहर सकेंगे।

शासकीय आईटीआई भवन, जिला मलेरिया कार्यालय, उटखाना, अंबाझरी, बेझनबाग में तथा ड्रैगन पैलेस में भी 1-1 डोम बनाए गए हैं। इनमें एक डोम में 1 हजार व्यक्त्तियों के ठहरने की व्यवस्था होगी।

1,200 गृहों का निर्माण स्वच्छता

जिन स्थानों पर निवासियों की व्यवस्था की गई है उन्हीं परिसरों के आसपास अस्थायी स्वच्छता गृह बनाए गए हैं। परिसर के विभिन्न भागों में 1,235 स्वच्छता गृह मनपा ने बनाए हैं।

प्रत्येक स्वच्छता गृह के स्थान पर हाथ-पैर धोने की व्यवस्था की गई है। प्रति वर्ष होने वाले इस कार्यक्रम के लिए स्थायी स्वच्छता गृहों के निर्माण का प्रयास होने की जानकारी आयुक्त ने दी।

महानगरपालिका द्वारा 120 पेयजल नलों की व्यवस्था

क्रिपलानी चौक से लक्ष्मीनगर चौक, दीक्षाभूमि चीके से काचीपुरा चौक तक के मार्ग पर 120 पेयजल नलों के माध्यम से नागपुर महानगरपालिका द्वारा अनुयायियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। बहुत से अनुयायी सुबह उठकर अंबाझरी तालाब में स्नान करने जाते हैं।

अंबाझरी तालाब के तट पर दक्षिण एवं उत्तर दिशा में तथा आईटीआई परिसर और सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के परिसर में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग 50-50 स्नानगृह बनाए जा रहे हैं।

काचीपुरा पुलिस चौकी सहित अन्य स्थानों पर मनपा की स्वास्थ्य सेवा टीम उपलब्ध रहेगी। इसी प्रकार मनपा द्वारा संचालित आपली बस की व्यवस्था के बारे - में जानकारी अनुयायियों को काचीपुरा पुलिस चौकी के पास उपलब्ध होगी। दीक्षाभूमि से ड्रैगन पैलेस तक मनपा द्वारा बस सेवा उपलब्ध रहेगी।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना