दानिश मालेवार आईपीएल डेब्यू( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नागपुर

आईपीएल में नागपुर के दानिश मालेवार का डेब्यू: रबाडा के सामने नहीं चला बल्ला, 2 रन पर आउट

IPL Debut Mumbai: नागपुर के दानिश मालेवार ने मुंबई इंडियन्स के लिए IPL में डेब्यू किया। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ पहले मैच में वह 2 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन युवा खिलाड़ी से भविष्य में बड़ी उम्मीदें हैं।

अंकिता पटेल

Danish Malewar IPL Debut MI: नागपुर, क्रीड़ा प्रतिनिधि, विदर्भ रणजी टीम के जुझारू बल्लेबाज नागपुर के दानिश मालेवार ने सोमवार को आईपीएल में मुंबई इंडियन्स की ओर से पदार्पण किया। हालांकि गुजरात टाइटन्स के खिलाफ यह उनका पहला मैच होने के कारण दानिश दबाव में नजर आए, उनके सामने दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा थे।

2 रन पर रबाडा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। पदार्पण मैच में उन्होंने 4 गेंदें खेलकर 2 रन बनाए, विदर्भ के 21 वर्षीय दाएं हाथ के 'टॉप-ऑर्डर' दानिश बल्लेबाज और दाएं हाथ के 'लेग-ब्रेक' गेंदबाज के रूप में वह पहचाने जाते हैं।

भारतीय घरेलू क्रिकेट में उभरती हुई प्रतिभा के रूप में उनकी पहचान है। आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियन्स ने उन्हें 30 लाख रुपये (बेस प्राइस) में अपनी टीम में शामिल किया है।

कड़ी मेहनत से टीम में बनाई जगह

दानिश मालेवार ने अपने क्रिकेट करिअर की शुरुआत सिटी जिमखाना अकादमी' से की। वहां उनके कोच स्वरूपराज श्रीवास्तव और नितिन गावंडे ने उनके अनुशासन और जिद को तुरंत पहचान लिया।

मात्र 7 वर्ष की उम्र में एकेडमी में शामिल होने के बाद उन्होंने तेजी से प्रगति की और 12 वर्ष की उम्र में ही विदर्भ अंडर-14 टीम का प्रतिनिधित्व किया, उनमें कड़ी मेहनत करने की आदत शुरुआत से ही दिखती थी।

एक बार किसी दौरे से सुबह 2 बजे लौटने के बावजूद, अगले दिन सुबह होने वाले अंडर-14 फाइनल मैच में खेलने की उन्होंने जिद की और बेहद कम आराम मिलने के बावजूद उस मैच में शतक जड़ा।

रणजी में शानदार प्रदर्शन

विदर्भ टीम के रणजी ट्रॉफी विजेता अभियान में दानिाश का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 2024-25 सीजन में उन्होंने 9 मैचों में 52 की औसत से 783 रन बनाए। इसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल थे, इस प्रदर्शन के साथ वे टीम के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। वह बल्लेबाजी में तीसरे क्रम पर सहजता से खेलते हैं और पारी को संभालने की जिम्मेदारी खुशी से लेते हैं। नई गेंद का सखमना कर मैच में व्यासंभव लंबे समय तक बल्लेबाजी करने पर उनका ध्यान रहता है।

तेंदुलकर हैं आदर्श

सचिन तेंदुलकर और के. एल. राहुल से प्रेरणा लेकर दानिश अपनी एक अलग बल्लेबाजी शैली विकसित करना चाहते हैं। साथ ही 'ड्राइव्स' से लेकर 'फ्लिक्स' और 'स्वीप्स' तक क्रिकेट के हर शॉट को वे बेहतरीन तरीके से खेलते हैं। उनकी बल्लेबाजी में धैर्य और स्पष्टता दिखाई देती है।

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी