दही हंडी उत्सव सोर्सः सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर में 13 सितंबर तक रहेगी दही हांडी की धूम, शहर भर में सजेगी मटकी फोड़ प्रतियोगिता, पुलिस ने नियम किए सख्त

Nagpur Dahi Handi 2026: नागपुर में 13 सितंबर तक इतवारी, लक्ष्मी भवन और अजनी चौक समेत कई प्रमुख स्थानों पर दही हांडी उत्सव की धूम रहेगी; पुलिस ने साउंड लिमिट और सुरक्षा के सख्त नियम लागू किए।

वेदांत जोशी

Nagpur Dahi Handi Schedule 2026: नागपुर में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुरू हुआ दही हांडी उत्सव आगामी 13 सितंबर 2026 तक पूरे शबाब पर रहने वाला है। शहर के मध्य इलाकों से लेकर पूर्वी व पश्चिमी नागपुर की प्रमुख सोसाइटियों और चौकों पर भव्य दही हांडी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न गोविंदा पथक नकद पुरस्कारों और ट्रॉफी के लिए बहुस्तरीय इंसानी मीनारें बनाकर मटकी फोड़ने के लिए तैयार हैं।

तारीखवार प्रमुख दही हांडी आयोजनों का शेड्यूल

नागपुर शहर के अलग-अलग इलाकों में 13 सितंबर तक होने वाले प्रमुख आयोजनों की सूची इस प्रकार है:

  • 5 सितंबर: इतवारी तांगा स्टैंड, गोधनी कलेक्टर कॉलोनी, छोटा ताज बाग।

  • 6 सितंबर: लक्ष्मी भवन चौक, नेहरू पुतला (इतवारी), छापरो नगर, दिघोरी नाका (उमरेड रोड)।

  • 7 सितंबर: तिरंगा चौक, मॉडर्न माइल चौक (गणेशपेठ कॉलोनी)।

  • 8 सितंबर: महाल कोतवाली पुलिस स्टेशन परिसर।

  • 9 सितंबर: अजनी चौक।

  • 12 सितंबर: अवस्थी चौक, टेलीफोन एक्सचेंज चौक।

  • 13 सितंबर: लक्ष्मी नगर, कलमना मार्केट।

प्रशासन की सख्त नियमावली: साउंड लिमिट और ट्रैफिक मैनेजमेंट

त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागपुर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि साउंड सिस्टम और डीजे के इस्तेमाल पर तय कानूनी ध्वनि सीमा (Noise Limits) का सख्ती से पालन करना होगा। अत्यधिक कंपन पैदा करने वाले मल्टीलेयर साउंड और खतरनाक लेजर लाइटों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

लक्ष्मी भवन और इतवारी पर रहेगा कड़ा पहरा

लक्ष्मी भवन चौक, छापरु नगर और इतवारी जैसे प्रमुख आयोजनों के स्थानों पर भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। आयोजकों को सुरक्षा गार्ड तैनात करने और गोविंदाओं के लिए सुरक्षा किट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख स्थलों पर एम्बुलेंस और मेडिकल टीमों को तैनात रखा जाएगा।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं