(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
नागपुर

नागपुर में एनिवर्सरी मनाने के बाद दंपति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट और वीडियो में किए सनसनीखेज खुलासे

नागपुर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। रिश्तेदारों के साथ शादी की सालगिरह का जश्न मनाने के बाद एक दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घर से सुसाइड नोट और एक वीडियो मिली है। इससे कई खुलासे हुए है...

आकाश मसने

नागपुर: नागपुर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। रिश्तेदारों के साथ शादी की सालगिरह का जश्न मनाने के बाद एक दंपति ने फांसी लगा ली। जिससे दोनों की मौत हो गई है। प्रारंभिक तौर मिली जानकारी के अनुसार शादी के कई साल बाद भी दंपति को संतान सुख प्राप्त नहीं हुआ था और कुछ सालों से बेरोजगारी से भी दाेनों परेशान थे। इससे यह आत्मघाती कदम उठाने का कयास लगाया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस ने नागपुर के जरीपटका थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया  है।

मार्टिन नगर निवासी दंपत्ति ऍनी जेरिल मोनक्रिप (45) और उसकी पत्नी जेरिल उर्फ टोनी ऑस्कर मोनक्रीप्ट (56) दोनों की शादी की 28वीं सालगिरह थी। इस खुशी में करीब दो दिन से सालगिरह का जश्न मना रहे थे। इस खुशी में शामिल होने के लिए सभी रिश्तेदार और परीचितों को बुलाया गया था।

सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात में जश्न मनाया गया। कुछ रिश्तेदार उनके आस-पड़ोस में ही रहते हैं तो वे खाना होने के बाद सभी सोने चले गए। इसके बाद ऍनी और जेरिल भी अपने कमरे में चले गए।

शादी के कई साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि शादी के कई साल बाद भी संतान का सुख नहीं मिलने से दोनों आहत थे। ऍनी किसी होटल में रसोईया था। उनकी नौकरी भी चली गई थी। जिससे करीब चार साल से वह बेरोजगार था, हालांकि नई नौकरी के लिए उसने प्रयास किए लेकिन नौकरी नहीं मिली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दंपति आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। जिससे उन्होंने आत्महत्या का निर्णय लिया होगा, ऐसी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि ऍनी का शव कमरे में फांसी पर लटका हुआ था जबकि जेरिल का शव पलंग पर पड़ा हुआ था।

आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

उपायुक्त निकतन कदम, वरिष्ठ निरीक्षक अरूण क्षिरसागर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कानूनी कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेयो अस्पताल में भेज दिया गया। आत्महत्या करने से पहले दंपति ने मोबाइल में एक वीडियो बनाया था। वह वीडियो स्टेट्स पर रखा। कुछ रिश्तेदारों को भी भेज दिया। सुबह रिश्तेदारों ने जैसे ही वीडियो देखा तो उनके रौंगटे खड़े हो गए। उन्होंने दंपति के घर जाकर देखा, तो सन्न रह गए।

अंतिम संस्कार के लिए 75 हजार रुपए रखे

प्रारंभिक जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को घर से सुसाइड नोट और वीडियो बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण नहीं बताया। लेकिन इसमें रिश्तेदारों को बताते हुए लिखा कि उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए 75 हजार रुपए रखे हैं। इसके लिए उन्हें चिंता करने की जरुरत नहीं है। हालांकि रुपए कहां रखे है किसी को पता नहीं है। पुलिस को जांच के दौरान पुलिस को रुपए बरामद नहीं हुए।

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद