नागपुर, हुड़केश्वर, ठेकेदार आत्महत्या, प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
नागपुर

नागपुर: काम के बढ़ते तनाव में ठेकेदार ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

Nagpur Contractor Suicide Case: नागपुर के हुड़केश्वर क्षेत्र में निर्माण ठेकेदार कृष्णा सरोटे ने कथित तौर पर काम के तनाव में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

अंकिता पटेल

Nagpur Contractor Suicide Investigation: नागपुर जिले के हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में एक निर्माण ठेकेदार द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्यों में आ रही लगातार दिक्कतों और काम के बढ़ते तनाव के कारण वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे।

शुक्रवार सुबह उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान कृष्णा सरोटे के रूप में हुई है, जो पेशे से निर्माण (कंस्ट्रक्शन) ठेकेदार थे।

कई प्रोजेक्ट संभाल रहे थे

जानकारी के अनुसार, कृष्णा सरोटे नागपुर शहर के विभिन्न इलाकों में कई निर्माण परियोजनाओं पर काम कर रहे थे। लेकिन पिछले कुछ समय से मजदूरों की कमी, निर्माण कार्यों में देरी और अन्य व्यावसायिक समस्याओं के कारण उनके कई प्रोजेक्ट प्रभावित हो रहे थे। परिजनों के अनुसार, इन परिस्थितियों के चलते वह काफी समय से तनाव में थे।

घर में अकेले थे, तभी उठाया कदम

शुक्रवार सुबह कृष्णा सरोटे घर में अकेले थे। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने कृष्णा को फंदे से लटका देखा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हुड़केश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और कृष्णा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस कर रही जांच

हुड़केश्वर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (एडीआर) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे