कांग्रेस कार्यकर्ता हुए भाजपाई (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता हुए भाजपाई, विधायक खोपड़े से ली सीख, टाकसाले बने एनसीपी जिलाध्यक्ष

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार शुरू हो रहा है। ऐसे मोड़ पर कांग्रेस के पदाधिकारि पार्टी को झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे है।

प्रिया जैस

Congress Leaders Entry in BJP: केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस व पूर्व नागपुर के भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े द्वारा किए गए विकास कार्यों से प्रेरित होकर डिप्टी सिग्नल क्षेत्र के अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया। कृष्णा खोपड़े ने सभी का भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

सेतराम सेलोकर, राजकुमार सारवा, टेकचंद सोनबोईर के नेतृत्व में पुराना बाजार चौक डिप्टी सिग्नल के ललित साहू, लालाराम देशमुख, दिलीप गंगबोईर, दिनेश गंगबोईर, संजू येरने, महादेव उईके, डॉ. पंचराम साहू, संतराम साहू, तुलाराम सेलोकर, जितेंद्र यादव, जितेंद्र सेलोकर, धनेश यादव, दिलीप येरने, संजू भूते, श्रवण अंजोरिया, दीपक भुते, ओमप्रकाश अंजोले, मनीषा साहू, सविता वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया। खोपड़े ने ललित साहू को प्रभाग 24 के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी।

गडकरी ने किया ब्रिज का निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पूर्व नागपुर में एक प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उनका काफिला जब हरिहर मंदिर लकड़गंज परिसर से गुजरा तो ब्रिज के नीचे की रोशनी तथा बनाये गये गार्डननुमा पेड़ों की सजावट ने उनका मन मोह लिया। उन्होंने नीचे से ही ब्रिज की संपूर्ण सजावट का निरीक्षण किया। खोपड़े उनके साथ मौजूद थे।

टाकसाले बने एनसीपी जिलाध्यक्ष

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित पवार गुट ने नागपुर जिलाध्यक्ष पद पर राजाभाऊ टाकसाले की नियुक्ति की है। प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे ने उनकी नियुक्ति का पत्र जारी किया है। टाकसाले को पार्टी व संगठन विस्तार और पार्टी के कार्यों व विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि 8 वर्षों से एनसीपी के जिलाध्यक्ष रहे शिवराज बाबा गूजर ने कुछ दिनों पूर्व अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से यह पद रिक्त था। गूजर ने किसी नये कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देने की अपील करते हुए पद छोड़ा था। उसके पूर्व शहर अध्यक्ष प्रशांत पवार को पद से हटाकर प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई थी। उनकी जगह अनिल अहिरकर को शहर अध्यक्ष बनाया गया है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल

जाट समुदाय का अपमान अखिलेश को पड़ेगा भारी? मायावती ने SP के रवैये पर किया प्रहार, यूपी में बढ़ा सियासी टकराव

30 डिग्री की जगह 60°C तापमान, रामगढ़ पावर प्लांट ब्लास्ट में 3 इंजीनियरों की मौत, मैनेजमेंट की गलती ने ली जान!

सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की त्रिची में इमरजेंसी लैंडिंग, 127 यात्री सुरक्षित, जानें क्या हुआ