कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन (सौजन्य-नवभारत, एक्स) 
नागपुर

कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन से राजनीति में आया उफान, सपकाल-वडेट्टीवार समेत थोरात ने भरी हुंकार

Congress Road Show: कामठी नगर में बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के खिलाफ 'वोट चोर गद्दी छोड़ो' रैली का आयोजन कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व खुद हर्षवर्धन सपकाल ने किया।

प्रिया जैस

Kamptee News: कामठी नगर में बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के खिलाफ 'वोट चोर गद्दी छोड़ो' रैली का आयोजन कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस रैली की अगुवाई महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने की। उन्होंने भाजपा पर मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए।

रैली की शुरुआत जयस्तंभ चौक से हुई, जो हाईवे रोड, मोटर स्टैंड चौक, मेन रोड, हैदरी चौक, चावड़ी चौक, जूनी ओली, सत्तू हलवाई चौक, कसार ओली, गांधी मंच, शिवाजी चौक से होती हुई कृषि उत्पन्न बाजार समिति परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। रास्ते भर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडे लहराए, नारेबाजी की और भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया।

कांग्रेस पदाधिकारी शामिल

रैली के समापन पर आयोजित सभा में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। मंच पर उपस्थित प्रमुख नेताओं में विजय वडेट्टीवार, कांग्रेस विधायक दल नेता, बालासाहब थोरात, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य, सतेज पाटिल, विधान परिषद में कांग्रेस नेता, यशोमति ठाकुर, आरिफ खान, सुनील केदार, प्रतिभा धानोरकर, श्यामकुमार बर्वे, प्रफुल्ल पाटिल, सुरेश भोयर सहित अन्य सांसद, विधायक व पदाधिकारी शामिल थे।

भाजपा पर तीखे प्रहार, वोट चोरी के आरोप

सभा को संबोधित करते हुए सपकाल ने कहा कि, राज्यभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नया जोश है। भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी कर सत्ता हासिल की है। यह सीधी वोट चोरी है, जिसे कांग्रेस और राहुल गांधी ने बेनकाब किया है। विजय वडेट्टीवार ने कहा कि जनता अब भाजपा के झूठ और फरेब को समझ चुकी है और उसे सत्ता से हटाने का समय आ गया है।

कार्यकर्ताओं की भारी भीड़, जोश और उत्साह चरम पर

रैली और सभा में जिले भर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। युवा, महिलाएं, वरिष्ठ कार्यकर्ता सभी में भाजपा विरोध का जबरदस्त उत्साह देखा गया। जगह-जगह ढोल-ताशे, बैनर-पोस्टर और घोषणाएं माहौल को राजनीतिक उफान में बदलती रहीं।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत