कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार सोर्स: सोशल मीडिया
नागपुर

टीपू वाली आजादी के नारे के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता वडेट्टीवार, पूछा- क्या टीपू सुल्तान देशद्रोही था?

Vijay Wadettiwar On Tipu Sultan Controversy: महाराष्ट्र कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने मालेगांव में लगे 'टीपू वाली आजादी' नारों का समर्थन किया। उन्होंने पूछा क्या टीपू सुल्तान देशद्रोही था?

आकाश मसने

Highlights

  • नासिक जिले के मालेगांव में लगे हमें चाहिए टीपू वाली आजादी के नारे।

  • टीपू वाली आजादी के नारे के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार।

  • विजय वडेट्टीवार ने कहा कि टीपू सुल्तान के इतिहास को गलत तरीके से पेश किया गया है।

Vijay Wadettiwar On Tipu Waali Azadi Slogans: महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक विजय वडेट्टीवार ने मालेगांव में हाल ही में हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान लगे 'हमें चाहिए आजादी, टीपू वाली आजादी' जैसे विवादित नारों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि कोई आंदोलन के दौरान किसी की तस्वीर का इस्तेमाल करता है, तो उसे तुरंत राष्ट्रद्रोही या नक्सली करार नहीं दिया जाना चाहिए। वडेट्टीवार के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति गरमाने की पूरी संभावना है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने मालेगांव में विरोध प्रदर्शन के दौरान लगे 'हमें चाहिए आजादी, टीपू वाली आजादी' जैसे नारों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कोई किसी का फोटो लगाता है तो वह राष्ट्रद्रोही नहीं होना चाहिए। वडेट्टीवार ने कहा कि टीपू सुल्तान के बारे में इतिहास गलत तरीके से पेश किया गया।

टीपू सुल्तान क्या देशद्रोही था?

नागपुर में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि टीपू सुल्तान क्या देशद्रोही था? उसका इतिहास गलत तरीके से पेश किया गया। आजादी-आजादी क्या होनी चाहिए? यह सबको अपने-अपने हिसाब से चाहिए, लेकिन इस समय देश में जिस तरह का माहौल है, उसे माहौल को देखकर अगर आजादी की कोई मांग करता है तो सवाल यह आता है कि क्या आज हम लोग लोकतंत्र में हैं? क्या हम संविधान को मानते हैं?

विजय वडेट्टीवार ने कहा कि टीपू सुल्तान के बारे में क्या बोला गया है, वह मुझे पता नहीं, लेकिन अगर कोई आंदोलन करता है, कोई किसी का फोटो लगता है तो राष्ट्रद्रोही नहीं होना चाहिए। कोई नक्सली नहीं होना चाहिए। अब इतिहास पढ़ेंगे तो सबको पता चल जाता है।

मालेगांव में लगे टीपू वाली आजादी के नारे

बता दें कि नासिक जिले के मालेगांव में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी टीपू सुल्तान की तस्वीर हाथ में लिए खड़े थे और हमें चाहिए आजादी, टीपू वाली आजादी के नारे लगा रहे थे।

परिसीमन बिल को लेकर क्या बोले विजय वडेट्टीवार>

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परिसीमन के नए प्रस्तावों पर सर्वदलीय बैठक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पत्र पर विजय वडेट्टीवार ने कहा मोदी सरकार का मनमाना कार्यभार चल रहा है, तो विरोधी भी कम नहीं है।

विजय वडेट्टीवार ने कहा कि भाजपा को पूर्ण बहुमत भी नहीं मिला था। दूसरी पार्टियों के समर्थन से सरकार बनी। विपक्ष भी उतना ही मजबूत है। इसलिए विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों मिलकर अगर ऐसा कोई निर्णय लेते हैं तो बात करके आगे बढ़ना चाहिए।

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्र लिखकर एसआईआर की खामियों पर भी चर्चा की मांग की थी। सरकार डरती क्यों है, क्योंकि सरकार ने गलत किया है।

विजय वडेट्टीवार बोले- आंदोलनकर्ताओं को दबाया जा रहा

दिल्ली में तिरंगा रैली से पहले ही कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके और अन्य पदाधिकारियों को हिरासत में लिए जाने पर विजय वडेट्टीवार ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि आंदोलनकर्ताओं को दबाया जा रहा है और गिरफ्तार किया जा रहा है। सरकार आंदोलन से क्यों डरती है? क्या यह डर है कि देश का युवा एक साथ में रास्ते पर आएगा और सरकार की कुर्सी को धक्का देगा?

विजय वडेट्टीवार ने कहा कि जितना सरकार इस तरह से दबाएगी तो यह आंदोलन बढ़ता जाएगा। जिस तरह लोगों को गिरफ्तार करेंगे और पीटेंगे तो लोगों का आक्रोश भी इस सरकार को देखना पड़ेगा। पुलिस की लाठियों से बच्चे डरेंगे नहीं और सरकार को यह समझ लेना चाहिए।

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल

Terrorist Encounter: कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर

लोकतंत्र में रिजीम चेंज होता है, संजय राउत का तंज, पूछा- BJP ने जो आंदोलन किया था वो चैरिटी के लिए था क्या?

Dhruv Rathee के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश

LK Advani: जेपी नड्डा अस्पताल पहुंचे, लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जाना हाल-चाल