नागपुर जल संकट, कांग्रेस प्रदर्शन, मटका फोड़ो आंदोलन,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो) 
नागपुर

नागपुर में पानी की किल्लत पर कांग्रेस का हल्लाबोल, मनपा में 'मटका फोड़ो आंदोलन', क्या पिघलेगा 'मेयर' का दिल?

Nagpur Water Crisis: नागपुर में भीषण गर्मी और जल संकट के बीच कांग्रेस पार्षदों ने मनपा मुख्यालय पर ‘मटका फोड़ो आंदोलन’ किया और महापौर का घेराव कर पेयजल समस्या पर विरोध जताया।

अंकिता पटेल

Nagpur Drinking Water Issue: नागपुर शहर इन दिनों भीषण गर्मी और पानी की भारी किल्लत की दोहरी मार झेल रहा है। जनता की इस परेशानी को देखते हुए बुधवार को विपक्षी दल कांग्रेस के सभी पार्षदों ने मनपा मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मनपा में नेता प्रतिपक्ष संजय महाकालकर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने 'मटका फोड़ो आंदोलन' किया और इस भीषण पेयजल संकट के मुद्दे पर महापौर का घेराव भी किया।

आंदोलन में शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरीश पांडव, मनपा में विपक्ष के नेता संजय महाकालकर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव व नगरसेवक अतुल कोटेचा, केतन विकास ठाकरे, विवेक निकोसे, वसीम खान, अभिजीत झा, प्रमोद ठाकुर, शैलेश पांडे, सुजाता कोंबाडे, कुमुदिनी गुडधे आदि उपस्थित थे।

नारों से गूंज उठा मुख्यालय

पानी की कमी से अक्रोशित कांग्रेस नगरसेवकों ने मनपा मुख्यालय पर मटके फोड़कर अपना तीन आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और सत्तापक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिसमें 'भाजपा सरकार होश में आओ', "ओसीडब्ल्यू मुर्दाबाद' तथा 'महापौर हाय-हत्य' जैसे नारे प्रमुखता से लगाए गए। प्रदर्शन के पक्षात संजय महाकालकर के साथ कांग्रेस के सभी नगरसेवकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मनपा आयुक्त विपिन इटनकर और महापौर नीता ठाकरे से मुलाकात की। उन्होंने आग्रह किया कि ओसीडब्ल्यू कंपनी को रोजाना और पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति करने के सख्त आदेश दिए जाएं

बुनियादी जरूरत से वंचित शहरवासी, टैंकर सुविधा भी ठप

विपक्ष के नेता संजय महाकालकर ने महापौर नीता ठाकरे को पत्र सौंपकर शहर में व्याप्त इस गंभीर जल संकट को खत्म करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। महाकालकर ने बताया कि भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच नागरिकों को बुनियादी जरूरत का पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

कई प्रभागों से लगातार शिकायतें आ रही हैं कि कई इलाकों में नल से 2-3 दिन तक पानी नहीं आ रहा है, और जहां आ भी रहा है, वहां दबाव बेहद कम है। उन्होंने यह भी उजागर किया कि पहले जहां पानी की कमी होती थी वहां टैंकरों से आपूर्ति की जाती थी लेकिन अब टैंकरों की कमी का हवाला देकर वह सुविधा भी बंद कर दी गई है।

...तो सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

महापौर और मनपा आयुक्त ने प्रतिनिधि मंडल को समाधानकारक उत्तर देते हुए आश्वासन दिया कि पेयजल समस्या का शीघ्र ही हल निकाल लिया जाएगा। इसके बावजूद कांग्रेस नगरसेवकों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जनता की पेयजल समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी जल्द ही सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। सुहास नानवटकर, रमा उईक, शीला तराले, मनोज गावंडे, सरस्वती सलामे, सीमा ठवरे, कांचन चव्हाण, शैलेश डोरले, श्रीकांत ढोलके, लंकेश उके, पंकज निघोट, डॉ। मेहुल अडवाणी, आकाश गूजर, आयुष राऊत, रश्मि गजला और हाजी मिहराजुद्दीन आदि कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

लगातार मिल रही लाशों से मुर्दाघर हुए फुल, 250 शवों के लिए बनाया अस्थायी केंद्र, बहते शवों से गहने लूट रहे लोग

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ