गैस सिलेंडर कीमत बढ़ोतरी,(सोर्स: सौजन्य AI) 
नागपुर

नागपुर में व्यावसायिक गैस सिलेंडर में ₹993 की बढ़ोतरी: बाजार में हड़कंप, कालाबाजारी की आशंका गहराई

Nagpur Commercial Cylinder Rate Increase: व्यावसायिक गैस सिलेंडर 993 रुपए महंगा होने से कालाबाजारी का खतरा बढ़ा। घरेलू सिलेंडरों के अवैध उपयोग की आशंका, डिजिटल मॉनिटरिंग की मांग।

अंकिता पटेल

Nagpur LPG Price Hike: व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में एक ही बार में 993 की भारी बढ़ोतरी के बाद बाजार में हड़कंप मच गया है। इस भारी मूल्य वृद्धि के कारण अब व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए घरेलू सिलेंडरों के अनधिकृत उपयोग और उनकी कालाबाजारी होने की गंभीर संभावना पैदा हो गई है।

इस स्थिति को देखते हुए 'ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन' ने जिला प्रशासन और पेट्रोलियम मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की है। फाउंडेशन का कहना है कि केवल दंडात्मक कार्रवाई काफी नहीं है बल्कि सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए 'डिजिटल मॉनिटरिंग' की जानी चाहिए।

आम जनता पर असर

वर्तमान में व्यावसायिक और घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों के बीच एक बड़ा अंतर पैदा हो गया है। 993 की इस वृद्धि के कारण आशंका है कि कई व्यावसायिक संस्थान सस्ते विकल्प के रूप में घरेलू सिलेंडरों का अवैध उपयोग शुरू कर देंगे। इससे 2 बड़े नुकसान होंगे। सरकार के राजस्व को भारी चपत लगेगी। आम गृहिणियों को घरेलू सिलेंडरों की कृत्रिम किल्लत का सामना करना पड़ेगा। फाउंडेशन ने प्रशासन से 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाने का आग्रह किया है।

संयुक्त उड़न दस्ते: राजस्व, आपूर्ति और पुलिस विभाग की टीमें व्यावसाविक क्षेत्रों का तत्काल सर्वेक्षण करें।

दरों का युक्तिकरण: 993 जैसी बड़ी वृद्धि को कम किया जाए और कर प्रणाली में बदलाव हो। ताकि चोरी की प्रवृत्ति कम हो।

क्यूआर कोड स्कैनिग: वितरण में पारदर्शिता के लिए प्रत्येक घरेलू सिलेंडर पर क्यूआर कोड आधारित ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जाए।

जनजागरुकता: ग्राहकों को भी सचेत किया।

जाए कि वे अपना सिलेंडर व्यावसायिक उपयीन के लिए न दें, फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संरगायक नितिन सोलके ने कहा कि व्यावसायिक सिल्लेडर में 993 की वृद्धि चिंताजनक है। इतने बड़े अंतर से कालाकजानी बढ़ना निश्चित है। सरकार को यह वृद्धि काम कर उद्यमियों को राहत देनी चाहिए, ताकि अवैध उपयोन रुके, हम मांग करते हैं कि डिजिटल प्रणाली से हर सिलेंडर की ट्रैकिंग हो।

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल