नागपुर में इको टूरिजम (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

Eco-Tourism: कोराडी में विकसित होगा इको टूरिज्म, CM की मौजूदगी में NMRDA-महाजेनको में हुआ करार

Eco-Tourism in Koradi: नागपुर के कोराडी में इको टूरिज्म विकसित करने के लिए एनएमआरडीए और महोजेनको के बीच मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में सामंजस्य करार हुआ।

प्रिया जैस

CM Devendra Fadnavis: नागपुर के कोराडी में इको टूरिज्म विकसित करने के लिए एनएमआरडीए और महोजेनको के बीच मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में सामंजस्य करार हुआ। करार के अनुसार महाजेनको अपनी 232.64 हेक्टेयर जमीन एनएमआरडीए को 1 रुपये की लीज पर 30 वर्षों के लिए हस्तांतरित करेगी। कोराडी, महादुला, खापरखेड़ा, नांदा व घोगली तक फैली जमीन पर एनएमआरडीए विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल विकसित करेगी।

करार के दौरान डीसीएम एकनाथ शिंदे, अजित पवार, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, नगर विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसाल, मुख्य सचिव राजेश कुमार, अपर मुख्य सचिव असीम कुमार गुप्ता, उर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव आभा शुक्ला, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रधान सचिव अश्विनी भिडे, महाजेनको अध्यक्ष तथा व्यवस्थापकीय संचालक राधाकृष्णन बी., एनएमआरडीए आयुक्त संजय मीणा उपस्थित थे।

नैसर्गिक संसाधनों से भरपूर

उक्त जमीन नैसर्गिक संसाधनों से भरपूर है जो विश्व स्तरीय पर्यावरणपूरक पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए उपयुक्त है। मुख्य रूप से वाटर स्पोर्ट्स बेस क्रियाकलापों की सुविधा विकसित की जाएगी। इसमें पैडल बोट्स, कायाक्स, कैनू, शिकारा और फ्लोटिंग डेक राइड्स, फ्लोटिंग प्लेटफॉर्म से पक्षियों का निरीक्षण, नैसर्गिक पर्यटन साकार किए जाएंगे।

सीएम ने कहा कि नागपुर के समीप यह पर्यटन स्थल साकार किये जाने से पर्यटन उद्योग को गति मिलेगी। स्थानीय लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे जो परिसर के सामाजिक व आर्थिक विकास को सशक्त करेगा। प्रकल्प को साकार करने के लिए पर्यावरण संरक्षण के सारे नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

संचालक मंडल की मान्यता

करार के अनुसार विद्यमान थर्मल पावर स्टेशन व सांडपानी प्रक्रिया केन्द्र पर उसकी पूर्ण मालिकी व नियंत्रण कायम रहेगा। वहीं तालाब का उपयोग सिर्फ पर्यावरण पर्यटन प्रकल्प के लिए करने का अधिकारी एनएमआरडीए को दिया गया है। उक्त प्रस्ताव को महाजेनको के संचालक मंडल ने मान्यता दी है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज