नरसाला में हुआ अग्निकांड (सौ. सोशल मीडिया ) 
नागपुर

चाणक्यपुरम-नरसाला में पाइप स्टॉक में भीषण आग, सैकड़ों प्लास्टिक पाइप जलकर राख

Fire Accident In Nagpur:  नरसाला क्षेत्र में पब्लिक पानी टंकी के पास रखे गार्डरेल के सैकड़ों प्लास्टिक पाइप में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर 15 मिनट में आग पर काबू पाया।

अपूर्वा नायक

Chanakyapuram Narsala Fire News: चाणक्यपुरम और नरसाला इलाके में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पब्लिक पानी टंकी के पास रखे गार्डरेल के सैकड़ों प्लास्टिक और सिंथेटिक पाइप में अचानक आग लग गई।

घटना 01 मार्च 2026 की सुबह करीब 10 बजे की है। स्थानीय नागरिकों ने देखा कि पाइपों के बड़े स्टॉक से धुआं और आग की लपटें उठ रही हैं। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई।

तुरंत घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

चाणक्यपुरम निवासी जितेंद्र मुले ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर आग की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां महज 15 से 20 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए लगभग 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया।

सैकड़ों प्लास्टिक पाइप हुए जलकर राख

बताया जा रहा है कि इस हादसे में सैकड़ों प्लास्टिक पाइप जलकर राख हो गए। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, वरना पास में रखे हजारों पाइप भी लपटों की चपेट में आ सकते थे। आसपास रिहायशी मकान होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।

बड़ा हादसा टला

फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता के कारण बड़ा नुकसान टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, खुले मैदान में कचरा जलाने के कारण आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

इलाके में इस समय गार्डरेल का काम बड़े पैमाने पर चल रहा है और बड़ी मात्रा में पाइप खुले में रखे गए थे। इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने निर्माण सामग्री को सुरक्षित स्थान पर रखने और खुले में कचरा जलाने पर सख्त रोक लगाने की मांग की है। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि किसी बड़े हादसे की पुनरावृत्ति न हो।

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO

Weather Update: यूपी-उत्तराखंड से बिहार-बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

सत्य निकेतन हादसा: क्या बिल्डिंग प्लान मंजूर था? 6 मौतों के बाद अवैध निर्माण पर उठे कई गंभीर सवाल