सीबीएसई 10वीं रिजल्ट, ग्रेड सुधार परीक्षा, नागपुर ,प्रतीकात्मक तस्वीर(सोर्स: एआई फोटो) 
नागपुर

CBSE 10वीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित: नागपुर जिले के 50% से अधिक छात्रों ने सुधारी अपनी ग्रेड!

Nagpur CBSE Improvement Exam: सीबीएसई 10वीं ग्रेड सुधार परीक्षा में नागपुर के 8 हजार से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। इनमें 4 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने अपनी ग्रेड में सुधार किया।

अंकिता पटेल

Nagpur CBSE Class 10 Grade Improvement: नागपुर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की ग्रेड सुधार (इम्प्रूवमेंट) परीक्षा का परिणाम शनिवार रात घोषित किया गया। इस परीक्षा में जिले के करीब 8 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 4,000 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी ग्रेड में सुधार किया है। जिले के 50 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा में अपनी श्रेणी बेहतर करने में सफल रहे हैं।

CBSE 10वीं सुधार परीक्षा में 50% से ज्यादा विद्यार्थियों की ग्रेड बेहतर

सीबीएसई ने फरवरी-मार्च 2026 में कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा आयोजित की थी। इस वर्ष पहली बार विद्यार्थियों को अपने अंक बढ़ाने का अवसर देने के लिए सुधार परीक्षा आयोजित की गई। इसमें नियमित विद्यार्थियों के साथ-साथ वे छात्र भी शामिल हुए, जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे।

सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर से 6,64,027 विद्यार्थियों ने सुधार परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 6,63,777 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 5,13,955 विद्यार्थी केवल अपने अंकों में सुधार के उद्देश्य से परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 3,08,095 विद्यार्थी (59.95 प्रतिशत) अपनी ग्रेड सुधारने में सफल रहे।

इस वर्ष नागपुर जिले में करीब 10 हजार विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा दी थी। इनमें से करीब 8 हजार विद्यार्थियों ने सुधार परीक्षा में भाग लिया और 50 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी ग्रेड में सुधार किया। हालांकि, परिणाम शनिवार रात घोषित होने और रविवार अवकाश होने के कारण विस्तृत आधिकारिक जिला स्तरीय आंकड़े सोमवार को उपलब्ध होने की संभावना है।

सोमवार को आएगी सही स्थिति सामने

परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों ने सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर अपना परिणाम और अंक सूची देखी। कई विद्यार्थियों के अंक बढ़ने से उन्हें उच्च शिक्षा में प्रवेश के दौरान लाभमिलने की संभावना है। विशेष रूप से कक्षा 11वीं में विज्ञान, वाणिज्य और अन्य प्रतिस्पर्धी संकायों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह परिणाम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा