निकाय चुनाव (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

Nikay Chunav: बेसा में प्रचार के बजने लगे भोंगे, नगर पंचायत प्रशासन ने की मतदान करने की अपील

Local Body Elections: बेसा में स्थानीय निकाय चुनाव के भोंगे बजने लगे है। अब गली-गली में नेताओं और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत के दावे करने भी शुरू कर दिए है।

प्रिया जैस

Besa News: बेसा नगर पंचायत परिसर के चुनाव विषय की प्रक्रिया पूरी होकर बुधवार को सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह बांटा गया। चुनाव चिन्ह मिलते ही उम्मीदवारों ने अपने-अपने चुनाव चिन्ह प्रचार का भोंगा बजाना शुरू कर दिया है। गली-गली में शोर है निर्दलीय का जोर है ऐसे अनेक पक्ष के उम्मीदवारों ने चुनकर आने का ऐलान किया है।

नगराध्यक्ष के लिए 7 और पार्षद के लिए 79 उम्मीदवार अपने भाग्य अजमाने शर्यत में लगे हैं। नपं के प्रशासक व सहायक चुनाव अधिकारी भारत नंदनवार ने नप परिसर के सभी मतदाताओं से अपना अमूल्य वोट डालने की अपील की है।

194 चिन्ह में उम्मीदवारों की पसंद

पक्ष और निर्दलीय के लिए मतदाताओं के लिए पसंद चिन्ह का बोर्ड बेसा चुनाव कार्यालय में लगाया गया था। इसमें कांग्रेस का पंजा, वंचित बहुजन आघाड़ी का गैस सिलेंडर, बहुजन समाज पार्टी का हाथी, शिवसेना धनुष्य बाण, निर्दलीय का दुरदर्शन संच व बीजेपी का कमल ऐसे 7 नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को चिन्ह मिले हैं। बाकी 79 वार्ड मेंबर को पक्ष के साथ निर्दलीय को चुनाव चिन्ह बांटे गये। इस परिसर में पक्ष के साथ निर्दलीय उम्मीदवारों का प्रचार जोर शोर से चलने के कारण निर्दलीय उम्मीदवारों की चर्चा लोगों में चल रही है।

आरक्षण का सता रहा डर

काफी उम्मीदवारों में 50% के उपर के लिस्ट में बेसा नपं का नाम आया है। जिले की 17 नप और नपं में 50% के उपर चुनाव में जगह आने से आखरी फैसला आने की राह देख रहे हैं।

एससी, एसटी और ओबीसी मिलकर बना आरक्षण

आरक्षण में कन्हान पिपरी 75%, भिवापुर 70.59%, महादुला 70.59%, गोधनी रेल्वे 58.82%, कामठी 58.82%, कांद्री-कन्हान 58.82%, निलडोह 58.82%, येरखेडा 58.82%, उमरेड 55.56%, वाड़ी 55.56%, खापा 55%, डिगडोह देवी 54.17%, बेसा-पिपला 52.94%, बी-तरोडी 52.94%, मौदा 52.94%, बूटीबोरी 52.38% और काटोल 52% इस प्रकार है।

नवभारत लाइव के लिए तुलसीराम ठाणेकर की रिपोर्ट

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास