युवा शावक वज्र और अघोर सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

बोर टाइगर रिजर्व में दिखा युवा बाघों का शाही अंदाज, वज्र और अघोर की मस्ती ने मोहा पर्यटकों का मन

Bor Tiger Reserve: बोर टाइगर रिजर्व के ढगा बफर क्षेत्र में बाघिन पार्वती के युवा शावक वज्र और अघोर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनकी बेखौफ चाल रोमांच बढ़ा रही है।

प्रमोद यादव

Highlights

  • बोर टाइगर रिजर्व के ढगा बफर क्षेत्र में वज्र और अघोर की अच्छी मौजूदगी दर्ज हो रही है।

  • दोनों युवा नर बाघ पार्वती बाघिन और विराट के शावक बताए गए हैं।

  • करीब 16–17 महीने के दोनों बाघ सफारी मार्ग पर नजर आ रहे हैं।

  • वन्यजीव छायाकार नितिन बरापात्रे और पीयूष आकरे ने उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद कीं।

Dhaga Buffer Zone Nagpur: बोर टाइगर रिजर्व के ढगा बफर क्षेत्र में इन दिनों बाघों की मौजूदगी वन्यजीव प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां पार्वती नामक टी-60 बाधिन के 2 युवा नर शावक 'वज्र' और 'अघोर' अपने दमदार अंदाज और बेखौफ चाल से पर्यटकों का मन मोह रहे हैं।

दोनों बाघों के आसानी से नजर आने से ढगा बफर क्षेत्र की चर्चा वन्यजीव पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ने लगी है। ये युवा बाघ बोर टाइगर रिजर्व में अपनी रियासत मजबूत कर रहे हैं। करीब एक वर्ष पहले सफारी के लिए शुरू किए गए ढगा बफर क्षेत्र में हाल के दिनों में बाघों के दीदार के अवसर मिल रहे हैं।

इससे बोर टाइगर रिजर्व की ओर वन्यजीव प्रेमियों, पर्यटकों और बाघों की तस्वीरें लेने वाले फोटोग्राफरों का रुझान बढ़ रहा है। नागपुर और वर्धा से जुड़े होने के कारण यह क्षेत्र कम समय में जंगल सफारी का रोमांच अनुभव करने वालों के लिए भी पसंदीदा विकल्प बनता जा रहा है।

पार्वती और विराट के शावक

बता दे कि ढगा बफर क्षेत्र की प्रसिद्ध बाधिन पार्वती और प्रभावशाली नर बाघ विराट के 3 शावक है। इनमें करीब 16-17 माह के वज और अधोर इन दिनों पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं।

जंगल की पगडंडियों और सफारी मार्ग पर शाही अंदाज में चलते इन दोनों युवा बाघों को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठते हैं। उनकी आकर्षक मौजूदगी वन्यजीव छायाकारों को भी बेहतरीन तस्वीरें लेने का अवसर दे रही है।

कैमरे में कैद हुआ रोड शो

हाल ही में जंगल सफारी के दौरान वज्र और अघोर सफारी मार्ग पर 'रोड शो' करते नजर आए, वन्यजीव छायाकार नितिन बरापात्रे और पीयूष आकरे ने युवा बाघों के जंगल में विचरण करते हुए मनमोहक पलों को अपने कैमरे में कैद किया। इन तस्वीरों के जरिए दोनों युवा बाघों की खूबसूरती, उनकी शाही चाल और प्राकृतिक व्यवहार को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है।

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला