नागपुर, बोधगया, देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो) 
नागपुर

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: नागपुर से 800 श्रद्धालु बोधगया के लिए रवाना, फडणवीस ने दिखाई हरी झंडी

Nagpur Bodh Gaya Tour: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत नागपुर से करीब 800 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से बोधगया रवाना हुए। CM देवेंद्र फडणवीस ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

अंकिता पटेल

Nagpur Bodh Gaya Pilgrimage: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर से लगभग 800 श्रद्धालुओं को बोधगया दर्शन के लिए रवाना किया। नागपुर रेलवे स्टेशन पर उन्होंने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध के विचारों की प्रेरणा प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु बोधगया जाते हैं और जीवन में कम से कम एक बार वहां दर्शन करने की इच्छा रखते हैं।

वरिष्ठ नागरिकों की यह मनोकामना पूरी हो, इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना शुरू की है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष इस योजना के अंतर्गत नागपुर से लगभग 800 श्रद्धालुओं को बोधगया दर्शन का अवसर मिल रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता मंत्री संजय शिरसाट, राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, सांसद श्यामकुमार बर्वे, महापौर नीता ठाकरे, विधायक कृष्णा खोपड़े, संजय मेश्राम, समीर मेघे और चरण सिंह ठाकुर, सामाजिक न्याय विभाग के प्रधान सचिव हर्षदीप कांबले, जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद, समाज कल्याण विभाग के क्षेत्रीय उपायुक्त प्रसाद कुलकर्णी, सहायक आयुक्त सुकेशिनी तेलगोटे तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बनाया जाएगा आधुनिक संकुल

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अनेक वरिष्ठ नागरिकों की अपने आस्था स्थलों के दर्शन करने की प्रबल इच्छा होती है, लेकिन आर्थिक, शारीरिक और पारिवारिक कठिनाइयों के कारण उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पाती, ऐसे जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को उनके श्रद्धा स्थलों के दर्शन कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना शुरू की है। आज इस योजना का लाभ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को मिल रहा है।

बोधगया में बनेगा महाराष्ट्र श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक संकुल

उन्होंने इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सामाजिक न्याय विभाग की सराहना की। वहीं मंत्री शिरसाट ने कहा कि श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होना ही इस योजना की सबसे बड़ी सफलता है। यात्रा के दौरान किसी भी वरिष्ठ श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सामाजिक न्याय विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बोधगया में महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं के लिए एक आधुनिक एवं व्यापक सुविधा संपन्न संकुल का निर्माण किया जाएगा।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग