कांग्रेस का मशाल मोर्चा (सौजन्य-एक्स) 
नागपुर

'संघ की कठपुतली है भाजपा', मशाल मोर्चे में हर्षवर्धन सपकाल बोले- देश में क्रांति लाने के 2 तरीके

Constitution Satyagraha Padyatra: नागपुर में कांग्रेस ने विशाल मोर्चा निकालते हुए सरकार पर निशाना साधा। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भारतीय जनता पार्टी को आरएसएस की कठपुतली बताया।

प्रिया जैस

Harshwardhan Sapkal: नागपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भाजपा व संघ पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा संघ की एक कठपुतली है। संघ में अपने बहुजनों के युवाओं को देखकर तरस आता है। उन्होंने कहा कि आरएसएस को पहले महात्मा गांधी के विचारों को स्वीकार करना होगा और उसके बाद उनके सामने नतमस्तक होना चाहिए।

वे संविधान सत्याग्रह पदयात्रा की पूर्व संध्या पर संविधान चौक पर आयोजित सभा में बोल रहे थे। सभा के पूर्व उनके व तुषार गांधी के नेतृत्व में वैरायटी चौक से संविधान चौक तक कांग्रेस का मशाल मोर्चा निकाला गया। सपकाल ने कहा कि गांधी के विचार को स्वीकार कर संघ को बर्खास्त कर देना चाहिए।

अहिंसा की राह पर चलकर पदयात्रा

इस दौरान तुषार गांधी, उद्धव ठाकरे, शिवसेना की सुषमा अंधारे, राकां शरद पवार गुट के अनिल देशमुख, कांग्रेस शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे, विशाल मुत्तेमवार, संजय महाकालकर, उमाकांत अग्निहोत्री, अतुल कोटेचा, प्रशांत धवड़, पूर्व विधायक डॉ. वजाहत मिर्जा, ओवेस कादरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंधारे ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार अहिंसा के थे। उन्हीं की राह पर चलते हुए दीक्षाभूमि से सेवाग्राम तक संविधान सत्याग्रह पदयात्रा निकाली जा रही है।

देश को बचाने क्रांति आवश्यक : तुषार गांधी

महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी ने कहा कि आज देश में जो भी चल रहा है उससे देश को बचाने के लिए क्रांति जरूरी है। इसके लिए 2 ही मार्ग हैं, पहला गांधी का मार्ग व दूसरा क्रांतिकारी भगत सिंह का। मत चोरी, विश्‍वास चोरी, विश्‍वासघात होता ही है लेकिन सरकार अब देश के संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है। चुनाव पूर्व ‘लाडली बहन’ कहने वाली सरकार आज राज्य में बाढ़ के हालातों में बहनों के पति की मदद के लिए दिल्ली की ओर ताक रही है।

आज से संविधान सत्याग्रह पदयात्रा

सिंतबर से दीक्षाभूमि से संविधान सत्याग्राह पदयात्रा की शुरुआत होगी। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन सेवाग्राम में समापन होगा। तुषार गांधी पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। इसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, शिवसेना नेता सुषमा अंधारे भी सहभागी हो रहे हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला