नागपुर भाजपा, चंद्रशेखर बावनकुले,(सोर्स: नवभारत फाईल फोटो) 
नागपुर

नागपुर में भाजपा का 'प्रशिक्षण महाअभियान-2026' शुरू, कई दिग्गज मौजूद; बावनकुले ने किया उद्घाटन

BJP Training Campaign: नागपुर में भाजपा के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के तहत दो दिवसीय निवासी प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत हुई। बावनकुले ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।

अंकिता पटेल

Nagpur Pandit Deendayal Upadhyay Training Campaign: नागपुर शहर में भाजपा की ओर से 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026' के अंतर्गत दो दिवसीय निवासी प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत वर्धा रोड स्थित एम्ब्रोशिया फार्म में हुई। शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी की अध्यक्षता में पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र कोठेकर, विधायक परिणय फुके, सांसद मावा इवनाते, संजय भेंडे, गिरीश व्यास, अनिल सोले, मिलिंद माने, धर्मपाल मेश्राम, लीना हाथीबेड, चाल्या बोरकर, श्रीकांत देशपांडे, अशोक मेढे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रस्तावना परिणय फुके ने रखी, जबकि मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने केंद्र और राज्य सरकार की पोजनाओं की उपलब्धियों विषय पर सत्र लेकर उपस्थित पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। इस प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत इससे पहले विधानसभा और मंडल स्तर पर आवासीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किए जा चुके हैं।

अब शहर स्तर पर आयोजित इस दो दिवसीय आवासीय वर्ग में कुल 12 सत्रों का आयोजन होगा। अनुभवी वक्ता कार्यकर्ताओं को संगठन कौशल, सरकारी योजनाओं की जानकारी, कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ता विकास, देश के सामने चुनौतियां, सोशल मीडिया और एआई का उपयोग, वैचारिक आधार तथा अन्य विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

फडणवीस व गडकरी आज साधेंगे संवाद

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी स्वयं विभिन्न विषयों पर 10 मई को कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। लगभग 150 प्रमुख पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। दो दिनों के इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर गहन चिंतन कर भाजपा की विचारधारा और उद्देश्यों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से कैसे पहुंचाया जाए, इसकी रणनीति तैयार की जाएगी।

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे