नागपुर में पार्टी के दौरान हत्या (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर

नागपुर: 23 अगस्त से लापता था मयूर, परिवार करता रहा तलाश; अब सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

Nagpur Crime News: नागपुर के खरकाड़ा में पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद मयूर करपाते की हत्या कर दी गई। हनुमान मंदिर के पास सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।

वेदांत जोशी

Bhiwapur Murder Case: नागपुर के भिवापुर तहसील के खरकाड़ा गांव से एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहाँ दोस्तों के बीच चल रही पार्टी अचानक खूनी जंग में बदल गई। विवाद के बाद मयूर करपाते नाम के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मयूर पेशे से ट्रैक्टर चालक था और काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता था, लेकिन 23 अगस्त के बाद से उसका अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया था।

23 अगस्त से लापता था मयूर

परिजनों के अनुसार मयूर 23 अगस्त से ही घर नहीं लौटा था। जांच में सामने आया है कि उसी दिन खरकाड़ा निवासी रामदास नेवारे के घर पर कुछ लोगों की पार्टी रखी गई थी। शुरुआती छानबीन के मुताबिक, इस पार्टी के दौरान मयूर और रामदास के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी। नागपुर पुलिस को आशंका है कि विवाद इतना बढ़ा कि मयूर पर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

दुर्गंध आने पर खुला राज

इस खौफनाक वारदात का खुलासा तब हुआ जब शनिवार दोपहर करीब 3 बजे गांव के कुछ लोग हनुमान मंदिर परिसर में बकरियों का चारा लेने पहुंचे। वहां उन्हें एक तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब उन्होंने आसपास जाकर देखा तो मंदिर के पास झाड़ियों में एक सड़ा-गला शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया।

फरार आरोपी ससुराल से गिरफ्तार

घटना के बाद से ही मुख्य संदिग्ध रामदास नेवारे अपने घर से फरार था, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। सीक्रेट इनपुट के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी चिमूर तहसील स्थित अपने ससुराल में छुपा हुआ है। पुलिस ने तुरंत जाल बिछाकर उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के बाद मयूर का शव मंदिर तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत का सटीक कारण क्या था।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर