कांग्रेस के पास सिर्फ भ्रम फैलाने की राजनीति ही बची (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

कांग्रेस के पास सिर्फ भ्रम फैलाने की राजनीति ही बची, राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया आड़ेहाथ

Chandrashekhar Bawankule Statement: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने की राजनीति का आरोप लगाया। ओबीसी को 27% आरक्षण, मतदाता सूची और राम मंदिर ध्वजारोहण पर भी प्रतिक्रिया दी।

आंचल लोखंडे

Nagpur Politics: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने एक बार फिर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस के पास अब केवल भ्रम फैलाने की राजनीति ही बची है। जनता उससे दूर भाग रही है, इसलिए कांग्रेस वोट पाने के लिए उन्हें भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि “कमल के पीछे विकास है और कांग्रेस के पीछे बदहाली।”

बावनकुले ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देश के सामने रखा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2029, 2035 और 2047 के विकसित महाराष्ट्र का विजन प्रस्तुत किया है। इसलिए हम जनता के पास विकास के आधार पर ही वोट मांगते हैं। “हम विज़न देते हैं, कार्यक्रम देते हैं और क्षमता सिद्ध करते हैं, जबकि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाकर वोट मांग रही है।” वे नागपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला होगा, सरकार उसे मानेगी। लेकिन ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलना ही चाहिए यह हमारी दृढ़ मांग है।

2 बार मतदान संभव नहीं

मुंबई में लगभग 11 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह केवल मुंबई की नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र की समस्या है। समय पर डिलीशन प्रक्रिया न होना या ठीक से न होना इसका मुख्य कारण है। लोग जब स्थानांतरित होते हैं, तो नया नाम नए स्थान पर जुड़ जाता है, लेकिन SIR प्रक्रिया पूरी न होने के कारण पुराना नाम हट नहीं पाता, जिससे डुप्लीकेट प्रविष्टियाँ बढ़ती जाती हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नाम दो बार होने पर भी दो बार मतदान संभव नहीं है, क्योंकि मतदान के समय उंगली पर स्याही लगाई जाती है। मतदाता सूची को स्वच्छ करने के लिए राज्य और केंद्रीय चुनाव आयोग को बड़ा अभियान चलाना चाहिए।

महायुति गठबंधन में हो रहे पालाबदल पर बावनकुले ने कहा कि यह राजनीति की स्वाभाविक प्रक्रिया है। टिकट न मिलना, स्थानीय परिस्थितियाँ या समीकरणों में बदलाव के चलते लोग नए विकल्प चुनते हैं। लेकिन भाजपा–शिवसेना गठबंधन मजबूत है। चुनाव के बाद सभी से चर्चा कर उचित निर्णय लिए जाएंगे।

श्रद्धा का ऐतिहासिक क्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अयोध्या के श्रीराम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया जा रहा है। यह 140 करोड़ भारतीयों की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। बावनकुले ने कहा कि देश में जब हमारी सरकार आई थी, तब हमने राम मंदिर निर्माण का वचन दिया था। आज प्रधानमंत्री ने वह संकल्प पूरा कर देश को एक ऐतिहासिक क्षण दिया है।

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान