नागपुर ऑटो चालक, ईंधन महंगाई,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

कमाई घटी, खर्च बढ़ा: बढ़ते ईंधन दामों से बेहाल ऑटो चालक, नागपुर में प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Nagpur Auto Drivers: नागपुर में बढ़ती ईंधन कीमतों और घटती कमाई से ऑटो चालक संकट में हैं। महासंघ ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर राहत और समस्याओं के समाधान की मांग की।

अंकिता पटेल

Nagpur Fuel Price Hike: नागपुर ऑटो चालक मालक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने महासचिव चरणदास वानखेड़े के नेतृत्व में निवासी उपजिलाधिकारी गोसावी व प्रादेशिक परिवहन अधिकारी किरण बिडकर को ज्ञापन सौंपकर ऑटो चालकों की विकट परिस्थिति से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि कि नागपुर जिले के हजारों ऑटोरिक्शा चालक आज बेहद कठिन परिस्थितियों में अपना जीवनयापन कर रहे हैं।

आए दिन पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस के बढ़ते दामों के कारण ऑटोरिक्शा व्यवसाय मुश्किल में आ गया है। एक तरफ ईंधन के दाम बढ़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वाहनों का बढ़ता खर्च, दंडात्मक कार्रवाई और कम हो रही कमाई से ऑटोरिक्शा चालक संकट में है। अनेक ऑटोरिक्शा चालकों पर कर्ज बाजारी की नौबत आ गई है।

ईंधन कीमतों पर ऑटो चालकों का आक्रोश

प्रतिनिधि मंडल ने मांग स्वरूप कहा कि बढ़ती ईधन कीमतों के कारण ऑटोरिक्शा चालकों के लिए कम किराये में यात्रियों की सेवा देना मुश्किल हो गया है, इसलिए सरकार को ईंधन के बढ़ाए गए दामों में कमी करनी चाहिए, संगठन ने पेट्रोल-डीजल, एलपीजी में की गई दर वृद्धि को तत्काल रद्द करने की मांग भी की।

प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि ऑटोरिक्शा चालक आम जनता को सेवा देने वाला एक महत्वपूर्ण घटक है लेकिन आज उन्हीं चालकों पर भुखमरी की स्थिति आ गई है, इसलिए प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं पर तत्काल ध्यान देना बेहद जरूरी हो गया है। प्रतिनिधि मंडल ने चेताते हुए कहा कि अन्यथा महासंघ की ओर से आने वाले समय में तीव्र आंदोलन छेड़ा जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस दौरान कार्याध्यक्ष मोहन बावने, सचिव अजय उके, कोषाध्यक्ष कैलास श्रीपतवार, सहसचिव अरविंद धक्राल, कार्यकारणी सदस्य संजय जिचकार, खोरेंद्र सोनिक, ललित वाघमारे, नारायण भोंगे कालिदास रामटेके, दिनकर तायड़े, प्रकाश मेश्राम, रमेश यादव उपस्थित थे। इस दौरान संगठन ने नागपुर शहर में अवैध टूव्हीलर बाइक टैक्सी पर भी सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला