अरुण लखानी, इनसेट- सुप्रिया सुले (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

'सुप्रिया सुले ने दी बधाई...' BJP से टिकट मिलने के बाद अरुण लखानी का बड़ा बयान, परिवार-राजनीति पर कही ये बात

Arun Lakhani Statement: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार और सुप्रिया सुले के होने वाले समधी अरुण लखानी ने पवार परिवार से अपने रिश्तों और राजनीति के समीकरणों पर खुलकर बात की है।

आकाश मसने

Arun Lakhani On Family And Politics: नागपुर के उद्योगपति अरुण लखानी इन दिनों महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में काफी चर्चा में हैं। भाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए उन्हें वर्धा-चंद्रपुर-गड़चिरोली से उम्मीदवार बनाया है। अरुण लखानी का नाम सुर्खियों में इसलिए है क्याेंकि वे सुप्रिया सुले के होने वाले समधी हैं। लखानी के बेटे सारंग की शादी 20 जून को शरद पवार की नातिन और सुप्रिया सुले की बेटी रेवती से होने वाली है।

भाजपा से महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव का टिकट मिलने को लेकर अरुण लखानी की प्रतिक्रिया सामने आई है। जब उनसे इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राजनीति और पारिवारिक रिश्ते अलग-अलग मामले हैं। एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने ये बातें कही हैं।

क्या बोले अरुण लखानी?

अरुण लखानी ने कहा कि सुप्रिया ताई ने मुझे बधाई संदेश भेजा है। पवार परिवार का उल्लेख होना स्वाभाविक है क्योंकि यह एक बड़ा राजनीतिक परिवार है और हम उनसे जुड़े हैं। मुझे इसमें कुछ भी असामान्य नहीं दिखता।इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी राजनीति और पवार परिवार से उनके पारिवारिक संबंधों से एक अलग ही समीकरण बन रहे हैं? तो उन्होंने जवाब दिया कि राजनीति अलग है और दोनों पक्ष अपनी-अपनी विचारधाराओं के प्रति प्रतिबद्ध हैं। भाजपा उम्मीदवार अरुण लखानी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत भाजपा नेतृत्व ने उनपर जो भरोसा जताया है, उससे वे सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

वर्धा-चंद्रपुर-गड़चिरोली मेरे लिए नए जिले नहीं: लखानी

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में वर्धा-चंद्रपुर-गड़चिरोली सीट से अपनी जीत की संभावनाओं पर अरुण लखानी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता ऐसे उम्मीदवारों को चुनते हैं, जिनपर वो भरोसा करते हैं। जो उनके लिए काम करेंगे और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने में मदद करें।

अरुण लखानी ने कहा कि मैंने पहले भी लक्ष्मणराव मानकर ट्रस्ट के साथ काम करते हुए इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर यात्रा की है। लोगों से मेरा जुड़ाव है और चंद्रपुर, वर्धा और गड़चिरोली ये तीनों जिले मेरे लिए नए नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे यह अवसर दिया है और मुझे चुनाव जीतने का पूरा भरोसा है।

कौन है अरुण लखानी?

बता दें कि अरुण लखानी उद्योगपति परिवार से आते है। उन्होंने महाराष्ट्र बैडमिंटन एसोसिएशन में प्रशासक के तौर पर भी काम किया है। वे लंबे समय से भाजपा से जुड़कर संगठन में सक्रिय भूमिका में रहे हैं और बीजेपी कार्यकारिणी में महाराष्ट्र के सह कोषाध्यक्ष हैं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी