नागपुर

Nagpur News: अनीस अहमद छोड़ेंगे कांग्रेस, चर्चाओं का बाजार गर्म

नवभारत डेस्क

नागपुर. कांग्रेस के नेता एवं पूर्व विधायक अनीस अहमद के पार्टी छोड़ने की अटकलें काफी तेज हो गई हैं. शनिवार को तरह-तरह की बातें उड़ती रहीं. इस संबंध में अहमद से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन स्वीच ऑफ ही बताता रहा.

कांग्रेस में वे काफी दिनों से गायब दिख रहे हैं और किसी कार्यक्रम में भी दिखाई नहीं देते, इसके कारण चर्चा काफी बढ़ गई है. इस बीच जानकारों ने बताया कि अनीस अहमद कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) का दामन थाम सकते हैं.

जानकारों का कहना है कि अनीस के एक नजदीकी साथी के राष्ट्रवादी में शामिल होने के बाद यह कयास लगाये जाने लगे हैं. वे कांग्रेस से मध्य नागपुर के विधायक रह चुके हैं. काफी समय से वे पार्टी में सक्रिय भी रहे हैं, ऐसे में उनके पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है.

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO

गुजरात कर रहा क्लेम तो महाराष्ट्र बोल रहा मुंबई का पुत्र, आखिर कहां से हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट