अमित शाह व देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

निकाय चुनाव से पहले अमित शाह का महाराष्ट्र दौरा, 3 दिन भाजपा नेताओं के साथ करेंगे मंथन

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव की आहट के बीच देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर आ रहे हैं। शाह आज रात 9.30 बजे नागपुर पहुंचेंगे।

आकाश मसने

नागपुर: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव की आहट के बीच देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर आ रहे हैं। चुनाव से पहले वे भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और अपनी रणनीति तैयार करेंगे। शाह 25 मई की रात 9.30 बजे नागपुर पहुंचेंगे। यहां एक होटल में रात्रि विश्राम करेंगे।

दूसरे दिन 26 मई को सुबह 11 बजे उनके हाथों नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट जामठा में स्वस्ति निवास पंथागार का भूमिपूजन किया जाएगा। यहां से दोपहर 1 बजे वे एनएफएसयू के स्थायी परिषद के भूमिपूजन व अस्थायी परिसर का ई-उद्घाटन करने के लिए कामठी तहसील स्थित चिंचोली जाएंगे।

इसके बाद अमित शाह विविध कार्यक्रमों में शामिल होने नांदेड़ रवाना होंगे। 27 मई को मुंबई में विविध आयोजनों में शामिल होंगे। वह 27 मई को मुंबई में श्री नारायण मंदिर माधवबाग और सर कावसजी जहांगीर हॉल में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

भाजपा करेगी स्वागत

अपने कद्दावर नेता व देश के गृह मंत्री अमित शाह का जंगी स्वागत शहर भाजपा की ओर से किया जाएगा। शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने बताया कि पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद पहली बार अमित शाह नागपुर आ रहे हैं। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से प्राइड होटल के सामने हेडगेवार चौक पर 25 मई की रात 8.30 उपस्थित रहकर स्वागत करने की अपील की है।

नांदेड़ में होगी जनसभा

भारतीय जनता पार्टी नांदेड़ में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में एक जनसभा होगी। इस बैठक से भाजपा चुनावी बिगुल फूंकेगी। इस जमनसभा में राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे। इंतजार हुआ खत्म, 5 माह बाद शुरू हुआ बुटीबोरी फ्लाईओवर

भाजपा ने शुरू की तैयारियां

स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में नांदेड़ में भाजपा की एक जनसभा आयोजित की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि कई लोग पार्टी में शामिल भी होने वाले हैं।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं