नागपुर एम्बुलेंस चालक, आर्थिक सहायता, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

नागपुर में एम्बुलेंस चालक मायकल अन्ना के परिवार को आर्थिक सहायता, संघ ने बढ़ाया मदद का हाथ

Nagpur Ambulance Driver: नागपुर रुग्णवाहिका चालक-मालक संघ ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एम्बुलेंस चालक मायकल अन्ना के परिवार को ₹30 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की।

अंकिता पटेल

Nagpur Ambulance Driver Financial Assistance: नागपुर में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले निजी एम्बुलेंस चालक मायकल एंथोनी मॉरिस उर्फ मायकल अन्ना के परिवार की सहायता के लिए रुग्णवाहिका चालक-मालक संघ आगे आया है। संघ की ओर से मायकल अन्ना के परिजनों को 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहायता राशि जिलाधिकारी के हाथों परिवार को सौंपते हुए भविष्य में भी हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया।

मायकल एंथोनी मॉरिस उर्फ मायकल अन्ना नागपुर के कुकड़े ले-आउट क्षेत्र के निवासी थे और मेडिकल क्षेत्र में निजी एम्बुलेंस चालक के रूप में कार्यरत थे। बीते 19 तारीख को वह बालाघाट जिले के परसगांव से नागपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। हादसे की खबर मिलते ही एम्बुलेंस चालकों और सहयोगियों में शोक की लहर फैल गई।

एम्बुलेंस चालक मायकल अन्ना के परिवार को आर्थिक सहायता

मायकल अन्ना लंबे समय से मेडिकल सेवा से जुड़े थे और जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य करते थे। उनके अचानक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही नागपुर रुग्णवाहिका चालक-मालक संघ ने तत्काल सहायता की पहल करते हुए आर्थिक सहयोग जुटाने का निर्णय लिया। संघ की ओर से 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि मायकल अन्ना के परिवार को प्रदान की गई। यह सहायता राशि कुमार आशीर्वाद के हाथों परिवार को सौंपी गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने परिवार को सांत्वना देते हुए मायकल अन्ना के बच्चों के भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

मायकल अन्ना को श्रद्धांजलि, परिवार को सहयोग का भरोसा

इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष प्रकाश केलकर ने बताया कि संगठन पिछले पांच वर्षों से सक्रिय रूप से सामाजिक और मानवीय कार्यों में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी दुर्घटना, संकट या आपातकालीन स्थिति में संगठन के सदस्य तुरंत सहायता के लिए आगे आते हैं और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान गौरव पाटिल, संघपाल वानखेडे, गजानन देशमुख, अभिषेक राणा, रिकेश कांबले और नितिन बलतकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत मायकल अन्ना को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर