सोर्स:सोशल मीडिया  AIIMS नागपुर में डॉक्टर से मारपीट, 400 रेजिडेंट डॉक्टरों ने बंद की OPD
नागपुर

एम्स नागपुर के ICU में डॉक्टर से मारपीट, 400 डॉक्टरों ने बंद की OPD; आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Nagpur AIIMS OPD Strike: AIIMS नागपुर में रेजिडेंट डॉक्टर से कथित मारपीट के विरोध में करीब 400 डॉक्टरों ने OPD बंद कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई।

मनीषा बोंदरे

AIIMS Nagpur Resident Doctors: नागपुर एम्स में रेजिडेंट डॉक्टर से कथित मारपीट के विरोध में करीब 400 निवासी डॉक्टरों ने OPD बंद आंदोलन शुरू किया।

डॉक्टरों ने आरोपी की गिरफ्तारी, अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और उपचार व्यवस्था में कथित VIP प्राथमिकता खत्म करने की मांग की।

रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट का आरोप

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नागपुर में रेजिडेंट डॉक्टर से कथित मारपीट के विरोध में निवासी डॉक्टरों ने OPD बंद आंदोलन शुरू कर दिया। डॉक्टरों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने गुरुवार सुबह से कामबंद आंदोलन शुरू किया।

डॉक्टरों ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और उपचार व्यवस्था में कथित VIP कल्चर को प्राथमिकता नहीं देने की मांग रखी है। दिनभर आंदोलन के चलते OPD सेवाएं प्रभावित रहीं और अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें दिखाई दीं।

ICU में भर्ती मरीज को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले 66 वर्षीय राम सिंह को एम्स के मेडिसिन विभाग के वार्ड क्रमांक 504 में भर्ती किया गया था। सोमवार रात उनकी तबीयत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल ICU में स्थानांतरित किया गया। डॉक्टरों ने मरीज की गंभीर स्थिति की जानकारी परिजनों को दी थी।

रात करीब 1 बजे मरीज को सांस लेने में परेशानी होने लगी। इसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखने के लिए परिजनों की अनुमति मांगी गई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात रेजिडेंट डॉक्टर वरिष्ठ चिकित्सकों के निर्देशानुसार उपचार कर रहे थे।

डॉक्टर से गाली-गलौज और मारपीट का आरोप

मंगलवार सुबह मरीज के परिजन ICU में पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात रेजिडेंट डॉक्टर से विवाद करने लगे। मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर और अन्य वरिष्ठ डॉक्टर भी वहां मौजूद थे।

डॉक्टरों का आरोप है कि परिजनों ने पहले रेजिडेंट डॉक्टर से गाली-गलौज की और फिर पीछे से उनकी पीठ पर हमला किया। इसके बाद कॉलर पकड़कर उन्हें नीचे गिरा दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अन्य रेजिडेंट डॉक्टरों में नाराजगी फैल गई।

करीब 400 डॉक्टर कामबंद आंदोलन पर

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नागपुर में रेजिडेंट डॉक्टरों के अनुसार, उन्होंने गुरुवार सुबह तक आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रतीक्षा की। लेकिन प्रशासन की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद करीब 400 निवासी डॉक्टर सुबह 8.30 बजे से कामबंद आंदोलन पर चले गए।

OPD बंद होने से अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं और कई विभागों में अफरा-तफरी जैसी स्थिति दिखाई दी। डॉक्टरों का कहना है कि मारपीट के आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती मामला दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं की गई।

रेजिडेंट डॉक्टरों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। वहीं, मामले में अस्पताल प्रशासन और पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है।

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?