विमान सुरक्षा, एयर इंडिया विवाद,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

नागपुर से उठी आवाज, एयर इंडिया रखरखाव पर सवाल; विमान सुरक्षा मुद्दे पर AIESL कर्मचारियों का विरोध तेज

Air India Safety: नागपुर में एआईईएसएल कर्मचारियों ने विमान रखरखाव और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं जताईं। 13 दिनों से जारी विरोध के बीच कर्मचारी दिल्ली में मंत्रालय का घेराव करेंगे।

अंकिता पटेल

Nagpur Aircraft Maintenance: नागपुर देश की प्रमुख एयरलाइन एयर इंडिया की विमान सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। आये दिन विमानों के साथ हो रहे हादसे सुनने मिल रहे हैं। विमानों के मेंटेनेंस कार्यों में भारी लापरवाही बरती जा रही है जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ती जा रही है।

ऐसे समय में लोगों को एयर इंडिया के विमानों से सफर करने से बचना चाहिए। जिस तरह से लापरवाही बरती जा रही है उससे अब एयर इंडिया के विमान से सफर करना सुरक्षित नहीं रह गया है। इस समय अनस्किल्ड और बाहर के लोग विमानों का कार्य कर रहे हैं, जबकि स्किल्ड कर्मचारियों की प्रबंधन व सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है।

पिछले 13 दिनों से एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड में एयरक्राफ्ट टेक्निशियन और इंजीनियरों का विरोध और अधिक तीव्र हो गया है। इसे देखते हुए देशभर के एआईईएसएल के 500 कर्मचारी सोमवार को दिल्ली में नागरिक उड्डूयन मंत्रालय का घेराव कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

शांति से आंदोलन करने का उठाया जा रहा फायदा

सूत्रों के अनुसार पिछले 13 दिनों से कड़ी धूप में शांति से आंदोलन किये जाने का फायदा उठाया जा रहा है। इसके बाद भी कोई सुध नहीं ली जा रही है। इसे देखते हुए अब दिल्ली में मंत्रालय का घेराव किया जा रहा है, दिन-प्रति दिन एयर इंडिया के विमानों के हादसे बढ़ते जा रहे हैं। इसकी अनदेखी कर ऐसे अनस्किल्ड कर्मियों से काम कराया जा रहा है जिन्हें बहुत ज्यादा अनुभव भी नहीं हैं।

अभी 3 दिन पहले ही बेंगलुरु-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट के इंजन में आग की घटना हो चुकी है जिसे देखते हुए यात्रियों को एयर इंडिया से सफर करना टालना चाहिए, कर्मचारियों का आरोप है कि बार-बार शिकायतें और सुझाव देने के बावजूद प्रबंधन और संबंधित सरकारी विभाग इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

देशभर में काम हुआ ठप

देशभर में एयरक्राफ्ट रिपेयर का काम पूरी तरह ठप होने से कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। एक तरफ जहां अनुभवी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ कई वर्षों से असल काम के बिना अनुभव वाले रिटायर्ड कर्मचारियों को भर्ती किया जा रहा है। तकनीकी कर्मचारियों ने यह भी कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में बड़े हादसों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

हड़ताल के दौरान हुई घटना, जान से खिलवाड़

हड़ताल के दौरान एयर इंडिया के विमान वीटी-एएलजे समेत विमानों में फ्यूल नोजल लीक की गंभीर घटना हो चुकी है। इसके बावजूद अनट्रेंड लोगों से विमान ठीक करवाकर उड़ाया जा रहा है। यह सीधे-सीधे करोड़ों यात्रियों की जान से खिलवाड़ है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच