विमान की सांकेतिक तस्वीर (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Pune News: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पुणे विमानतल से 5 उड़ानें रद्द, सुरक्षा कारणों से नागरी सेवा स्थगित

पाकिस्तान एअर स्ट्राइक के बाद देश के कुछ महत्वपूर्ण विमानतलों से नागरी उड़ान सेवाएं तात्कालिक रूप से स्थगित कर दी गई हैं। इस स्थिति का असर पुणे विमानतल पर भी पड़ा है, जहां 5 प्रमुख मार्गों की उड़ाने आज रद्द की है।

आंचल लोखंडे

पुणे: पाकिस्तान में कुछ शहरों पर हुए एअर स्ट्राइक के बाद देश के कुछ महत्वपूर्ण विमानतलों से नागरी उड़ान सेवाएं तात्कालिक रूप से स्थगित कर दी गई हैं। इस स्थिति का असर पुणे विमानतल पर भी पड़ा है, जहां 5 प्रमुख मार्गों की उड़ानें आज रद्द कर दी गई हैं।

पुणे विमानतल प्रशासन ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 7 मई को पांच मार्गों की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। अचानक हुए इस बदलाव से कई यात्री प्रभावित हुए हैं। विमानतल प्रशासन, विमान कंपनियां और अन्य संबंधित एजेंसियां यात्रियों को समय पर सूचित करने में तत्पर हैं। यात्रियों से उनके बुकिंग के अनुसार व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया गया है और घोषणा प्रणाली और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार अपडेट भी प्रदान किए जा रहे हैं।

वैकल्पिक उड़ान की सुविधा प्रदान की जा रही

प्रभावित यात्रियों के लिए नागरी विमान यातायात महासंचालनालय की गाइडलाइंस के अनुसार, उन्हें पूरी रकम की वापसी या वैकल्पिक उड़ान की सुविधा प्रदान की जा रही है। वर्तमान स्थिति पूरी तरह से सुरक्षा कारणों से उत्पन्न हुई है और यात्री की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। विमानतल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने टिकटसे संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए सीधे संबंधित विमान कंपनियों से संपर्क करें। देशवासियों की एकता है ‘ऑपरेशन सिंदूर’, अजित पवार ने बताया मुंहतोड़ जवाब...

रद्द उड़ानें:

पुणे : अमृतसर

पुणे : चंडीगढ़

पुणे : श्रीनगर

पुणे : राजकोट

पुणे : जोधपुर

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन