कोयला प्रोजेक्ट का विरोध (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

Adani Coal Project: अडाणी के सपनों पर किसानों ने फेरा पानी, बोले- मंजूरी रद्द करो या फिर...

Adani Coal Project Nagpur: नागपुर के लोणारा और आसपास के ग्रामवासियों ने अदाणी कोयला प्रकल्प का विरोध किया। किसानों ने परियोजना रद्द करने और पर्यावरण सुरक्षा की मांग की।

प्रिया जैस

Farmers Protest Adani Coal Project: अदाणी, प्रकल्प के विरोध में लोणारा सहित आसपास के ग्रामों के नागरिकों ने प्रस्तावित एकात्मिक कोयला सरफेस व वायुकरण डाऊनस्ट्रीम डेरीव्हेटिज (कोयला उत्खनन व प्रसंस्करण) परियोजना के विरोध में शनिवार, 17 अक्टूबर 2025 को एकत्रित होकर तीव्र आंदोलनात्मक स्वर में शासन से इस परियोजना को रद्द करने की मांग की।

ग्रामसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने तत्काल इस परियोजना को स्थगित करने का आदेश नहीं निकाला, तो ग्रामवासी व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे। सभा में उपस्थित नागरिकों ने कहा कि, यह परियोजना मानव, पशु-पक्षी और पर्यावरण सभी के लिए गंभीर खतरा साबित होगी। परियोजना के चलते भूमिगत जलस्रोत, खेती योग्य भूमि, वनों और पर्यावरणीय संतुलन को अपूरणीय क्षति पहुंचेगी।

कोयला परियोजनाओं के दुष्परिणाम

ग्रामवासियों ने स्पष्ट इशारा दिया कि यदि सरकार ने हमारी बात नहीं सुनी, तो हम पावर प्लांट और कोल प्रोजेक्ट का रास्ता रोक देंगे। ग्रामसभा में वक्ताओं ने कहा कि, पहले ही हिंगना, कलमेश्वर व आसपास के 50 से अधिक गांव इस तरह की कोयला परियोजनाओं के दुष्परिणामों का सामना कर रहे हैं। अब नया प्रकल्प नागपुर शहर और ग्रामीण दोनों के पर्यावरण को प्रभावित करेगा।

इस मौके पर लोणारा-निंबोली ग्रापं के सरपंच आशीष डेहनकर, उपसरपंच अतुल नागपुरे, वलनी के सरपंच गावंडे, लोणारा ग्रापं सदस्य नारायण मानकर, राधा दमधर, गीता ठाकरे, पूर्व लोणारा सरपंच सरला दुपारे व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि 'ग्रामसभा की भावना सरकार तक पहुंचनी चाहिए और प्रकल्प तात्कालिक रद्द किया जाना चाहिए'।

विदर्भ विकास किसान एकता मंच का विद्रोह

ग्रामसभा का आयोजन विदर्भ विकास किसान एकता मंच के संयोजक शेषराव नागपुरे, उपाध्यक्ष माणिकराव डेहनकर, सचिव देवेंद्र नागपुरे, लोणारा शाखा प्रमुख रमेश नागपुरे, नारायण डेहनकर, संगठन सचिव ज्ञानेश्वर लिखारे, राजेंद्र घोडे, राहुल डेहनकर, यदुराज डेहनकर, संदीप नागपुरे, अंकुष पवार, बाबाराव डेहनकर, शाम डेहनकर आदि उपस्थित थे।

आशुतोष रांका और सौरभ दास की मुश्किलें बढ़ीं, हिरासत बढ़ने के बाद अब क्राइम ब्रांच के हवाले केस

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा