Acharya Prashant (Source: Social Media ) 
नागपुर

नागपुर में आचार्य प्रशांत का भव्य स्वागत; एयरपोर्ट पर उमड़ी भारी भीड़, युवाओं को दिया गीता और संघर्ष का संदेश

Acharya Prashant News: नागपुर पहुंचे आचार्य प्रशांत का जोरदार स्वागत। उन्होंने गीता को जीवन का मार्गदर्शक बताते हुए युवाओं को आत्मचिंतन का संदेश दिया। वे IIIT और VNIT में छात्रों से संवाद करेंगे।

रूपम सिंह

Nagpur Acharya Prashant Student Interaction News: नागपुर, जिसे ‘ऑरेंज सिटी’ के नाम से जाना जाता है,  8 अप्रैल को आचार्य प्रशांत का आगमन उत्साह और श्रद्धा के साथ हुआ। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहले से ही मौजूद थे और पारंपरिक मावड़ टोपी व स्वागत गीतों के साथ उनका अभिनंदन किया गया।

मीडिया के माध्यम से युवाओं को दिया संदेश

अपने संबोधन में आचार्य प्रशांत ने जीवन को ‘कुरुक्षेत्र’ बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को सही संघर्ष और दिशा का चयन करना होता है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से कहा कि केवल बाहरी साधनों से नहीं, बल्कि ‘शास्त्र’ यानी सही समझ के माध्यम से ही जीवन के युद्ध जीते जा सकते हैं।

उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता को मानव जीवन का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि यह केवल छात्रों के लिए नहीं, बल्कि समस्त मानवता के लिए आवश्यक है। ‘निष्काम कर्म’ के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि गीता प्रेरणा नहीं, बल्कि स्पष्टता प्रदान करती है।

आचार्य प्रशांत ने युवाओं को अपनी मान्यताओं और इच्छाओं पर प्रश्न करने तथा आत्मचिंतन के माध्यम से सही दिशा खोजने का संदेश दिया। उनके तीन दिवसीय नागपुर दौरे के तहत 9 अप्रैल को सार्वजनिक सत्र आयोजित होगा, जबकि 10 और 11 अप्रैल को वे IIIT नागपुर और VNIT नागपुर में विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। यह दौरा आध्यात्मिक जागरूकता और जीवन के मूल प्रश्नों पर गहन चिंतन को समर्पित है।

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, शेयर किया कृष्णाष्टकम का श्लोक

Weather Alert: MP में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, UP समेत कई राज्यों में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान का भी खतरा

तमिलनाडु CM विजय की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में घुसने की कोशिश पर कपल हिरासत में, बेटे के लिए मांगा इंसाफ

ISRO ने रचा इतिहास, GSLV-F17 से लॉन्च हुआ EOS-05 सैटेलाइट, जियो-ऑर्बिट से रखेगा भारतीय सीमाओं पर 24 घंटे नजर

Explainer: अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले दादाभाई नौरोजी, कैसे बने भारत के ग्रैंड ओल्ड मैन? जानें किस्सा