अभिजीत दीपके (सोर्स: डिजाइन फोटो)
नागपुर

सभी पार्टियों ने आंबेडकर को एक समुदाय तक सीमित रखा, अभिजीत दीपके के बदले तेवर; विपक्ष से खफा हुई CJP?

Abhijeet Dipke On Opposition: नागपुर की CJP रैली में अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी की तुलना इंदिरा गांधी से की और सभी पार्टियों पर डॉ. आंबेडकर को एक समुदाय तक सीमित करने का आरोप लगाया।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • अभिजीत दीपके ने नागपुर रैली में पीएम मोदी की तुलना इंदिरा गांधी से की।

  • उन्होंने सभी दलों पर आंबेडकर को एक समुदाय तक सीमित करने का आरोप लगाया।

  • दीपके ने सरकारी संस्थाओं पर कब्जे और उद्योगपतियों से नजदीकी पर सवाल उठाए।

  • उन्होंने विपक्षी दलों और कांग्रेस की भूमिका पर भी असंतोष जाहिर किया।

CJP Slams Opposition Parties: CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के नागपुर में हुए भाषण में एक अलग ही राजनीतिक तेवर देखने को मिला। अब तक उनकी राजनीति में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हमले प्रमुखता से नजर आते रहे हैं। उनके आंदोलनों को विपक्षी दलों के कई नेताओं का समर्थन भी मिलता रहा है।

लेकिन संविधान दिवस पर नागपुर में आयोजित Democracy Save Rally में दीपके ने केवल मोदी सरकार को ही नहीं, बल्कि सभी राजनीतिक दलों को निशाने पर लिया। उनके भाषण से कई मौकों पर ऐसा लगा कि वे विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस की भूमिका से भी संतुष्ट नहीं हैं।

PM मोदी की इंदिरा गांधी के दौर से तुलना

अभिजीत दीपके ने अपने संबोधन में पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दौर से करते हुए कहा, 1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था… इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने इंदिरा गांधी के शासनकाल और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच समानता का संकेत दिया। इसके बाद उन्होंने सरकारी संस्थाओं पर कथित कब्जे, उद्योगपतियों से सरकार की नजदीकी और सत्ता में बैठे लोगों की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

विपक्ष भी आंबेडकर की विरासत को लेकर निशाने पर

भाषण का सबसे अहम मोड़ तब आया, जब दीपके ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों और उनकी राजनीतिक विरासत पर बात की। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने मिलकर डॉ. आंबेडकर को एक कम्युनिटी तक सीमित कर दिया है। इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने केवल सत्ताधारी दल नहीं, बल्कि विपक्षी दलों को भी जिम्मेदार ठहराया।

दीपके ने कहा कि बाबा साहब किसी एक समुदाय के नेता नहीं थे, बल्कि पूरे देश के नेता थे। उन्होंने जय भीम को पूरे देश का नारा बताते हुए आंबेडकर के विचारों को व्यापक सामाजिक और राष्ट्रीय संदर्भ में देखने की बात कही। उनका यह बयान इसलिए भी अहम रहा, क्योंकि आंबेडकर की विरासत और उनके नाम पर होने वाली राजनीति को लेकर अक्सर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिलते हैं।

विपक्षी नेताओं के समर्थन से अब सभी दलों पर सवाल

दीपके और CJP के आंदोलनों को पहले कई विपक्षी नेताओं का समर्थन मिलता रहा है। जून-जुलाई 2026 में जंतर-मंतर पर शिक्षा और भर्ती से जुड़े मुद्दों को लेकर हुए CJP के आंदोलन में AAP, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और वाम दलों के नेताओं ने समर्थन जताया था। जुलाई में शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, संजय राउत और वाम दलों के नेताओं की मौजूदगी भी CJP के आंदोलन के दौरान चर्चा में रही।

कांग्रेस के साथ CJP के संबंध हालांकि शुरू से सहज नहीं रहे। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पहले संगठन के आंदोलन से दूरी बनाई थी। अक्टूबर में राहुल गांधी ने CJP नेताओं की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थन में बयान दिया था। इसके बावजूद दोनों के बीच राजनीतिक तालमेल और साझा मंच को लेकर कई बार अलग-अलग तस्वीर सामने आती रही।

ऐसे राजनीतिक माहौल में नागपुर में दीपके का यह कहना कि सभी पार्टियों ने आंबेडकर को एक समुदाय तक सीमित किया, विपक्ष के लिए भी असहज करने वाला संदेश माना जा सकता है। उनके तेवरों में यह बदलाव खास तौर पर इसलिए ध्यान खींचता है, क्योंकि उन्होंने आंबेडकर की विरासत के सवाल पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कोई फर्क नहीं किया।

चायवाले प्रधानमंत्री से लेकर निर्मला सीतारमण तक पर टिप्पणी

दीपके ने अपने भाषण में कहा कि बाबा साहब के संविधान की बदौलत ही एक चाय बेचने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर सरकारी संस्थाओं पर कब्जा करने का आरोप लगाया और सत्ता में बैठे लोगों को लेकर तीखी टिप्पणी की। प्रधानमंत्री और उद्योगपतियों के कथित करीबी संबंधों पर भी सवाल उठाए।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कैबिनेट में महिलाओं की कम संख्या का मुद्दा उठाया। प्याज-लहसुन और महंगाई को लेकर भी उन्होंने तंज कसा। इस तरह उनके भाषण में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्र सरकार, वित्त मंत्री और विपक्षी दल सभी किसी न किसी रूप में निशाने पर रहे।

क्या विपक्ष से भी नाराज हैं दीपके?

नागपुर के भाषण को केवल मोदी सरकार के विरोध तक सीमित नहीं देखा जा सकता। दीपके ने जिस तरह सभी राजनीतिक दलों को आंबेडकर को एक समुदाय तक सीमित करने के लिए जिम्मेदार बताया, उससे यह संकेत जरूर मिला कि वे विपक्ष की राजनीति और उसकी भूमिका से भी सवाल कर रहे हैं। हालांकि, इसे कांग्रेस या विपक्ष से पूरी तरह किनारा करने का ऐलान नहीं कहा जा सकता।

CJP की इस रैली में दीपके का संदेश था कि संविधान और आंबेडकर की विरासत किसी एक पार्टी या समुदाय की राजनीतिक संपत्ति नहीं है। अब देखना होगा कि उनके इस रुख का विपक्षी दलों और CJP के भविष्य के राजनीतिक संबंधों पर क्या असर पड़ता है।

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर