नागपुर न्यूज 
नागपुर

Invest के नाम पर पचा गए 90 लाख, CA सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में बड़ा खुलासा

Fraud Case: नागपुर में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने सीए के साथ 3 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्रिया जैस

Nagpur Crime: नागपुर में टर्म प्लान का क्लेम करवाने में मदद करने के बाद चार्टर्ड एकाउंटेंट सहित पति-पत्नी ने एक महिला और उसके बेटे को म्युचुअल फंड में पैसा निवेश करने को कहा। फर्जी दस्तावेज देकर पैसा निवेश करने की जानकारी दी और 90 लाख रुपये पचा गए। कोतवाली पुलिस ने दसरा रोड, महल निवासी वर्षा मंगेश ठाकरे (39) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

आरोपियों में छापरूनगर निवासी राम जगजीवनदास वसानी (43), सेजल राम वसानी (43) और व्यंकटेशनगर निवासी नरेश जगजीवनदास वसानी (54) का समावेश है। वर्षा के पति ने एलआईसी से 2 टर्म प्लान लिए थे। फरवरी 2023 में उनका बीमारी से निधन हो गया। उनकी पॉलिसी का पैसा क्लेम करने के लिए वर्षा ने सीए नरेश वसानी से संपर्क किया। नरेश ने बताया कि उनका भाई राम और उसकी पत्नी सेजल इंश्योरेन्स का ही काम करते हैं।

निवेश करने को कहा

क्लेम दिलाने में वो दोनों मदद करेंगे। राम और सेजल ने वर्षा से दस्तावेज लिए और क्लेम की राशि मिलने के बाद उनसे 5-6 लाख रुपये का बीमा करवाने को कहा था। वर्षा को पॉलिसी से 1.10 करोड़ रुपये मिले। इसकी आधी-आधी रकम वर्षा और उनके बेटे कार्तिक के खाते में जमा हुई। वर्षा को अपने घर का लोन भी सेटल करना था लेकिन उसमें समय था, इसीलिए राम और सेजल ने उन्हें म्युचुअल फंड में निवेश करके मुनाफा कमाने को कहा।

आरोपी ने उनसे कोटक महिंद्रा बैंक के म्युचुअल फंड में पैसा निवेश करवाने के नाम पर 90 लाख रुपये लिए लेकिन जब वर्षा ने लोन सेटल करने के लिए अपनी रकम वापस मांगी तो टालमटोल करने लगे। वर्षा ने कोटक महिंद्रा बैंक में जाकर जांच-पड़ताल की तो उन्हें दिए गए दस्तावेज फर्जी होने का पता चला।

उन्होंने राम और सेजल से संपर्क किया तो पता चला कि दोनों ने मोटी रकम शेयर बाजार में गंवाई है। उसकी भरपाई करने के लिए दोनों ने वर्षा का पैसा इस्तेमाल किया। रकम लौटाने का आश्वासन देते रहे। परेशान होकर वर्षा ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना