फसलें बर्बाद (सौजन्य-IANS) 
नागपुर

नागपुर जिले में 87,000 हेक्टेयर फसलें बर्बाद, पंचनामे पूरे, शासन को भेजी रिपोर्ट, 114 करोड़ की जरूरत

Crops Destroyed in Nagpur District: नागपुर जिले में इस साल भारी बारिश और बाढ़ के कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन ने किसानों के नुकसान का पंचनामा कर शासन तक रिपोर्ट भेज दी है।

प्रिया जैस

Nagpur News: सितंबर में हुई अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति ने जिले के किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कुल 87,169 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें बर्बाद हुईं जिससे 1,03,871 किसान प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने सर्वे (पंचनामे) पूरा कर शासन को रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट के अनुसार, किसानों की सहायता के लिए 114 करोड़ 64 लाख रुपए की आवश्यकता है।

सितंबर में हुई लगातार बारिश और जलभराव के कारण खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो गईं। किसानों की मेहनत चौपट हो गई। शासन ने प्रभावित किसानों को 3 हेक्टेयर तक सहायता देने का निर्णय लिया है। इसके तहत बिना सिंचाई भूमि के लिए प्रति हेक्टेयर 8,500 रुपए, सिंचित भूमि के लिए 17,000 रुपए और बहुवर्षीय फलों की फसलों के लिए 22,500 रुपए प्रति हेक्टेयर मदद देने का प्रावधान किया गया है।

सर्वाधिक नुकसान बिना सिंचाई भूमि वाले फसलों को

नुकसान वाले क्षेत्रों में सबसे अधिक हिस्सा बिना सिंचाई वाली भूमि का रहा है। 58,092 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें नष्ट हुईं। इसमें सबसे अधिक 48 हजार हेक्टेयर पर सोयाबीन की फसल थी, जबकि 9,000 हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की फसल थी। इससे 66,235 किसान प्रभावित हुए हैं। इस वर्ग के किसानों को सहायता के लिए 49,37,87,785 रुपए की जरूरत है।

सिंचित फसलों का नुकसान मात्र 290 हेक्टेयर

सिंचित भूमि की 290 हेक्टेयर फसलें प्रभावित हुईं जिससे 609 किसान प्रभावित हुए हैं। इसके लिए 49,32,490 रुपए की सहायता की आवश्यकता बताई गई है।

बहुवर्षीय फलों की फसलों को भारी झटका

28,786 हेक्टेयर क्षेत्र में बहुवर्षीय फल फसलों को नुकसान पहुंचा है। इससे 37,027 किसान प्रभावित हुए हैं। इन फसलों की भरपाई के लिए 64,77,975 रुपए की आवश्यकता बताई गई है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज