आपली बस की हड़ताल (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

Nagpur: 70 आपली बसों के पहिए रुके, अचानक हड़ताल, कई रूट्स पर सेवा बाधित, यात्री हुए हालाकान

Nagpur News: नागपुर में गुरुवार को अचानक बस डिपो में हंगामा मच गया और अचानक ही बस चालकों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। बसों की इस अचानक हड़ताल के कारण बस सेवाएं प्रभावित हुई।

प्रिया जैस

Bus Protest in Nagpur: नागपुर में गुरुवार की सुबह आपली बस के खापरी डिपो में उस समय अचानक हंगामा खड़ा हो गया जब बस चालकों ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की घोषणा कर दी। अचानक बस चालकों की इस घोषणा से सकते में आए प्रबंधन ने परिवहन सेवाओं को बदस्तूर जारी रखने का प्रयास तो किया किंतु अनिश्चितकालिन हड़ताल के कारण 70 बसों के पहिए रुक गए।

फलस्वरूप कई रूट की सेवाएं बाधित हुईं जिससे यात्री हलाकान हो गए। चालकों ने दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक वे काम बंद आंदोलन जारी रखेंगे। इस हड़ताल के कारण सिटी में परिवहन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होने की जानकारी राकां के कार्याध्यक्ष श्रीकांत शिवणकर ने दी।

चेतावनी देते ही हड़बड़ाया प्रशासन

एक ओर जहां खापरी डिपो पर बस चालकों ने हड़ताल जारी रखी वहीं दूसरी ओर जिला कार्याध्यक्ष कामगार सेल के विवेक वानखेड़े और सलाहकार राकेश घोसेकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल परिवहन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे उपायुक्त राजेश भगत से मिलने पहुंचा। साथ ही अन्य अधिकारियों का भी इस घटना पर ध्यानाकर्षित कराया गया। प्रतिनिधि मंडल ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।

चालकों ने नागपुर महानगरपालिका पत्र जा.क्र./ 293/2025 और परिवहन विभाग के 9 जुलाई 2021 के पत्र का संदर्भ देते हुए कहा है कि कामगार आयुक्त और महानगरपालिका के अधिकारियों के साथ हुई चर्चा में 15 दिनों के भीतर वेतन देने का आश्वासन दिया गया था किंतु प्रशासन द्वारा 2024 की अधिसूचना के अनुसार अभी भी वेतन नहीं दिया गया है। कामगारों के रुख को देखते हुए उपायुक्त भगत ने एक सप्ताह के भीतर भुगतान करने का आश्वासन दिया जिसके बाद आंदोलन खत्म किया गया।

इस तरह हैं चालकों की मांगें

  • मेंटेनेंस स्टाफ को वेतन कानून 2024 के अनुसार एरियर्स और बढ़ा हुआ वेतन लागू किया जाए।
  • वर्ष 2017 से 2022 और 2024 से 2025 की पीएल की बकाया राशि चालकों को तत्काल दी जाए।
  • जिन कर्मचारियों की ग्रेच्युटी रोकी गई है उन्हें शासन के नियमानुसार 7 दिनों के भीतर ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाए।
  • वर्ष 2017 से पीएफ की राशि पीएफ खातों में जमा नहीं की गई है जो कि कानूनन एक अपराध है। इस राशि को तत्काल जमा किया जाए।
  • नागपुर से अन्य राज्यों में स्थानांतरित किए गए मेंटेनेंस स्टाफ के तबादलों को तत्काल रोका जाए।
  • प्रत्येक माह की 1 से 10 तारीख के भीतर सभी कर्मचारियों को नियमानुसार वेतन भुगतान किया जाए।

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी