File - Photo 
नागपुर

406 हिस्ट्रीशीटर्स की हुई जांच, दर्ज किए गए 6 मामले

नवभारत डेस्क

नागपुर. शहर के अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस विभाग द्वारा हर दूसरे दिन विशेष अभियान चलाया जा रहा है. डिटेक्शन ब्रांच में कार्यरत सभी पुलिसकर्मियों को लगातार अपराधियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा रहे है. नशीले पदार्थ और आर्म्स एक्ट की वारदातों में सक्रिय अपराधियों की जांच के बाद सीपी अमितेश कुमार, ज्वाइंट सीपी अस्वती दोरजे और डीआईजी क्राइम सुनील फुलारी ने अधिकारी और कर्मचारियों को नया टास्क दिया.

शहर में सक्रिय अपराधी, एमपीडीए और मोका में छूटने वाले अपराधी और तड़ीपार सहित जेल से पैरोल पर रिहा होने वाले सभी 406 अपराधियों के घरों पर दबिश देकर जांच करने के आदेश दिए. डीसीपी चिन्मय पंडित के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच के सभी 5 यूनिट, एंटी एक्सटॉर्शन, चेन स्नैचिंग, सेंधमारी और सामाजिक सुरक्षा सेल सहित शहर के सभी 33 थानों के डीबी स्क्वॉड को आरोपियों की सूची दी गई.

रातभर पुलिस का जांच अभियान चलता रहा है और सभी अपराधियों की जांच की गई. इसी दौरान कलमना थाना क्षेत्र में एक गैंग को डकैती की तैयारी में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया. नशीले पदार्थ बेचने वाले 3 और हथियार लेकर घूमते 2 अपराधियों को दबोचा गया. अलग-अलग थानों में कुल 6 मामले दर्ज किए गए. आगे भी पुलिस के अभियान जारी रहेंगे.

नागरिकों से अपील है कि किसी भी अवैध धंधे या अपराधी की गतिविधियों की जानकारी हो तो नजदीकी पुलिस स्टेशन या क्राइम ब्रांच को जानकारी दें. खबर देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा.

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार