वोटर लिस्ट (सौजन्य- फाइल फोटो) 
नागपुर

एक ही पते पर 200 वोटर्स, मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी, NCP-SP ने बोगस मतदाताओं का किया खुलासा

Maharashtra Local Body Elections: आगामी चुनाव के लिए नागपुर में राजनीतिक पार्टियां मतदाता सूची की समीक्षा कर रही है। इसी दौरान शरद पवार गुट के नेता ने बोगस मतदाता और अन्य बड़े खुलासे किए हैं।

प्रिया जैस

Nagpur News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल ‘वोट चोरी’ कर चुनाव जीतने का आरोप सत्ताधारियों पर लगा रहे हैं। चुनाव आयोग से कई शिकायतें भी की गई हैं। अब हिंगना विस क्षेत्र में एक ही घर के पते पर 200 मतदाताओं के नाम होने का सनसनीखेज मामला पूर्व जिला परिषद सदस्य व एनसीपी-एसपी शरद पवार पार्टी के दिनेश बंग ने उजागर किया है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि वानाडोंगरी के राजीवनगर प्रभाग क्रमांक 5 में एक ही घर क्रमांक 1 पर 200 से अधिक मतदाताओं के नाम सूची में हैं। इससे फर्जी वोटर्स होने का संदेह जताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के लिए जारी सूची में भारी गड़बड़ी और बोगस नामों का संदेह है। प्रभाग की स्लम बस्ती में सत्ताधारी पार्टी से संबंधित परिवार में 27 सदस्यों के नाम भी जोड़ने का आरोप लगाया गया है।

बाहरी विद्यार्थियों के नाम शामिल

बूटीबोरी, वाड़ी, वानाडोंगरी, डिगडोह देवी, नीलडोह, हिंगना, गोधनी रेलवे सहित जिला परिषज सर्कलों में हजारों बोगस मतदाताओं के नाम शामिल होने के चलते सूची पर आपत्ति जताई जा रही है। नागपुर शहर व जिले के बाहर के ऐसे विद्यार्थी जो शिक्षा लेने आए हैं, उनके नाम हॉस्टल के पते पर मतदाता सूची में जोड़े गए हैं।

सूची से हटाए जाए मतदाताओं के नाम

इसका उपयोग सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए करने की आशंका जताई जा रही है। बंग ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग व जिला प्रशासन तत्काल दखल लेकर जांच करे। घर-घर जांच अभियान चलाकर बोगस मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की कार्यवाही की जाए। इस संदर्भ में आयोग से शिकायत की जाएगी।

ऐसा हुआ नहीं है और अगर हुआ है तो संबंधित नामों की सूची दें। जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

- प्रवीण महिरे, अतिरिक्त जिलाधिकारी व चुनाव अधिकारी

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह