नागपुर क्राइम (डिजाइन फोटो) 
नागपुर

Crime: जलालखेड़ा में 3 दिन में 2 हत्याएं, मची सनसनी, पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी किए गिरफ्तार

Nagpur Crime: नागपुर के जलालखेड़ा क्षेत्र में पिछले 3 दिनों में 2 हत्याओं की घटना सामने आ चुकी है। हत्या के बाद इलाके में हंगामा मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रिया जैस

Nagpur-Jalalkheda Crime: जलालखेड़ा थाना क्षेत्र में पिछले 3 दिनों के भीतर 2 अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट की घटनाओं ने 2 लोगों की जान ले ली। दोनों ही मामलों में मामूली विवाद के चलते हत्या हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहली घटना रोहना में सोमवार, 24 अगस्त शाम को घटी।

आरोपी रोहना निवासी शिवहरी डोमाजी गेडाम (32) ने रोहना निवासी रामकृष्ण तुलसीराम धावले (32) को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में रामकृष्ण को इलाज के लिए नागपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शिवहरी गेडाम को गिरफ्तार कर धारा 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार कर रहे कार्रवाई

दोनों घटनाओं की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल म्हस्के और उपविभागीय अधिकारी बापू रोहोम के मार्गदर्शन में थानेदार तुषार चव्हाण, पीएसआई विजय माली तथा पुलिस दल के अमलदारों द्वारा की गई। आगे की जांच थानेदार तुषार चव्हाण कर रहे हैं। दूसरी घटना दावसा क्षेत्र की है।

उपचार के दौरान मौत, मामला दर्ज

मृतक दावसा निवासी नितेश रामदास पाटिल (32) को बुधवार, 27 अगस्त दोपहर को आरोपी दावसा निवासी अर्पण नरेंद्र बंसोड़ (22) ने बानोर गांव के पास ले जाकर बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल नितेश पाटिल को पहले जलालखेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर नागपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अर्पण बंसोड़ को हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान