नागपुर

15 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी

नवभारत डेस्क

नागपुर. पिता ने पढ़ाई करने के लिए फटकार लगाई तो 15 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में हुई. मृतका मेहरबाबानगर, वर्धा रोड निवासी नंदिनी अविनाश मोहिते बताई गई. नंदिनी हाल ही में 10वीं कक्षा में पास हुई है. वह पढ़ाई में होनहार थी और उसे 85 प्रश अंक मिले थे. पिता अविनाश मेघे इंस्टीट्यूट में काम करते हैं.

पिछले कुछ दिनों से उसका पढ़ाई पर ध्यान नहीं था. मोबाइल पर ज्यादा समय बिता रही थी, इसीलिए पिता ने उसे फटकार लगाई और पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा. बस इसी बात से नाराज होकर बुधवार रात 9 बजे के दौरान नंदिनी ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया. सीलिंग फैन से ओढ़नी बांधकर फांसी लगा ली.

कुछ देर बाद परिजनों ने आवाज लगाई तो प्रतिसाद नहीं मिला. दरवाजा भीतर से बंद था. किसी तरह दरवाजा खोला गया तो वह फंदे पर लटकी दिखाई दी. तुरंत उसे नीचे उतारकर एम्स अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही बेलतरोड़ी थाने के सब-इंस्पेक्टर कोल्हे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. 

देश की पहली डिजिटल जनगणना का पूरा शेड्यूल जारी, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट