ऑटो चालक बच्चे का अपहरण करने का प्रयास  प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

नागपुर में 11 साल के क्रिकेट खिलाड़ी के अपहरण की कोशिश, चाकू दिखाकर धमकाया, बच्चे ने काटकर बचाई जान

Nagpur Crime: नागपुर में क्रिकेट कोचिंग जा रहे 11 वर्षीय बच्चे के अपहरण की कोशिश हुई। चाकू दिखाकर धमकाने पर बच्चे ने आरोपी के हाथ में काट लिया और ऑटो से कूदकर भाग निकला।

प्रमोद यादव

Nagpur Kidnapping Attempt: नागपुर जिले के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक सनसनीखेज घटना हुई। अपनी क्रिकेट कोचिंग जाने के लिए ऑटो में सवार हुए बच्चे का ऑटो चालक और उसके नकाबपोश साथी ने चाकू की नोक पर अपहरण करने का प्रयास किया लेकिन साहसी बालक आरोपी के हाथ पर काटकर वहां से भाग निकला।

इस घटना से परिजन सकते में है और पुलिस से शिकायत की है। राय टाउन, इसासनी निवासी प्रफुल पुरुषोत्तम सांचेला (40) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। प्रफुल का 11 वर्षीय बेटा श्रोत छठवीं कक्षा में पढ़ता है और क्रिकेट खिलाड़ी है। रोज शाम को 4 बजे वह जो ऑटो मिल जाए, उससे प्रियदर्शिनी कॉलेज में स्थित जेसीपीई प्रो क्रिकेट क्लब में ट्रेनिंग के लिए जाता था।

कोच विराज नाखले ने फोन करके बताया कि

नागपुर जिले के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम 4.30 बजे प्रफुल को क्लब के कोच विराज नाखले ने फोन करके बताया कि कोचिंग के लिए आते समय ऑटो चालक ने उसे किडनैप करने की कोशिश की है और वह बहुत डरा हुआ है। प्रफुल तुरंत वहां पहुंचे और श्रोत से बात की। वह बहुत घबराया हुआ था और रो रहा था।

श्रोत ने बताया कि वह रोज की तरह 4 बजे के दौरान घर से क्लब आने के लिए निकला था। घर के समीप वह एक ऑटो में सवार हुआ। ऑटो चालक ने खाकी गणवेश पहना था और पीछे एक व्यक्ति बैठा था। दोनों ने मुंह पर स्कार्फ बांध रखा था।

चाकू की नोक पर आरोपी ने बच्चे को धमकाया

नागपुर जिले के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में ऑटो में सवार पिछली सीट पर बैठे आरोपी ने चाकू निकाल लिया। इससे पहले कि श्रोत शोर मचाता, आरोपी ने उसका मुंह बंद करके ऑटो रानी तालाब की ओर ले जाने को कहा। उस समय वहां एक ट्रक चालक मौजूद था। उसने आरोपियों को फटकार लगाते हुए बच्चे को कहां ले जा रहे हो पूछा। ऑटो की स्पीड कम होते ही श्रोत ने पिछली सीट पर बैठे आरोपी के हाथ पर काट दिया और नीचे कूद गया।

इसके बाद ऑटो चालक और उसका साथी वहां से भाग निकले। ओत भागते हुए क्रिकेट क्लब पहुंच गया और घटना की जानकारी दी। प्रफुल ने तुरंत घटना की जानकारी एमआईडीसी पुलिस को दी। पुलिस ने अपहरण सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

परिसर में आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं है। प्रफुल ने बताया कि परिसर में राशन का अनाज खरीदने वाले कुछ ऑटो चालक और उनके साथी सक्रिय रहते हैं। सभी जगहों पर पूछताछ की गई लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला।

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO

Weather Update: यूपी-उत्तराखंड से बिहार-बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

सत्य निकेतन हादसा: क्या बिल्डिंग प्लान मंजूर था? 6 मौतों के बाद अवैध निर्माण पर उठे कई गंभीर सवाल

Garba Controversy: VHP की गरबा गाइडलाइन पर सियासत तेज, विपक्ष ने मोहन भागवत के बयान को लेकर उठाए सवाल