File Photo 
नागपुर

कंप्यूटर साइंस की सीटों पर 100 प्रश अलॉटमेंट, इंजीनियरिंग कॉलेजों के लौटे अच्छे दिन

नवभारत डेस्क

नागपुर. इंजीनियरिंग प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत मंगलवार की शाम को कैप राउंड का पहला अलॉटमेंट जारी किया गया. इसमें लगभग कॉलेजों में कंप्यूटर और कंप्यूटर से संबंधित ब्रांच में 80-100 फीसदी तक अलॉटमेंट हुआ है. पिछले अनेक वर्षों से छात्रों के लिए तरस रहे कॉलेजों के इस बार अच्छे दिन आये हैं.

कोविड काल में सब कुछ बंद होने के बाद वर्क फ्रॉम होम चलता रहा. साथ ही युवाओं के जॉब कंप्यूटर और इससे संबंधित क्षेत्रों में ही बरकरार रह सके. जबकि कई युवाओं को जॉब से हाथ धोना पड़ा. पिछले दो वर्षों के अनुभव को देखते हुए इस बार प्रवेश प्रक्रिया आरंभ होने से पहले कंप्यूटर से संबंधित ब्रांच की अधिक डिमांड थी. कई कॉलेजों ने तो मैनेजमेंट सीटों पर डोनेशन भी वसूला. स्थिति यह रही कि जहां कंप्यूटर से संबंधित ब्रांच में 200 सीटें हैं तो वहां प्रबंधन ने 400 सीटों की बुकिंग कर डाली. सभी को उम्मीद थी कि इस बार इसी ब्रांच के भरोसे कॉलेज चलाये जा सकते हैं. पहला अलॉटमेंट जारी होने के बाद यही स्थिति सामने आई. 

अल्पसंख्यक वर्ग में भी अच्छा वितरण 

पहला अलॉटमेंट मिलने के बाद छात्रों को निर्धारित समयावधि में कॉलेजों में रिपोर्ट करना है. यानी सीईटी सेल में फीस भरकर अपना प्रवेश पक्का करना है. वहीं जिन छात्रों को मनपसंद ब्रांच या कॉलेज नहीं मिला है, वे सेकंड राउंड की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज  में सभी सीटों पर लगभग 100 फीसदी अलॉटमेंट मिला है. इसके अलावा रामदेवबाबा, एनआईटी, रायसोनी, वाईसीसीई, प्रियदर्शनी, पांडव, किट्स, केडीके, जेडी कॉलेज , वंजारी, झुलेलाल, एस.जैन, अंजुमन, अग्निहोत्री, गायकवाड़, सूर्योदय, वीएनआईटी, नूवा आदि कॉलेजों में भी 80-100 फीसदी तक अलॉटमेंट मिला. इनमें कंप्यूटर साइंस के साथ ही सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रिक एंड कंप्यूटर साइंस ब्रांच का समावेश रहा. अल्पसंख्यक वर्ग के कॉलेजों में भी कैप राउंड का अच्छा अलॉटमेंट मिला है.

22 को रिक्त सीटों की सूची होगी जारी

पहले अलॉटमेंट के तहत छात्रों को 21 अक्टूबर तक कॉलेजों में रिपोर्ट करना है. वहीं 22 को रिक्त सीटों की स्थिति जारी की जाएगी. वहीं 23 अक्टूबर से सेकंड राउंड के लिए ऑप्शन फार्म भरने की शुरुआत होगी. नियमानुसार पहले अलॉटमेंट में जिन छात्रों को उनकी पसंद का पहला कॉलेज  मिला है, उन्हें प्रवेश लेना अनिवार्य है. यदि छात्र प्रवेश नहीं लेते तो प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं. उल्लेखनीय है कि विभाग में इंजीनियरिंग के करीब 40 कॉलेज  है, जहां 13,000 सीटें उपलब्ध हैं.

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना