नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर (फोटो- सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काल बनकर आया ट्रक, टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर, 8 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत

Temple Accident: जालना में नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को टक्कर मारी, हादसे में 8 महिला मजदूरों की मौत हुई, जबकि 3 घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।

संजय सिंह बिष्ट

Nagpur Mumbai Expressway Road Accident: महाराष्ट्र के जालना जिले में नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 8 महिलाओं की जान चली गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई सभी महिलाएं मजदूर थीं और काम खत्म कर अपने घर लौट रही थीं। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है।

सफाई कार्य के बाद लौटते समय हुआ हादसा

यह हादसा कडवांची गांव के पास उस समय हुआ, जब महिला मजदूर एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम पूरा कर टेम्पो में बैठकर घर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि टेम्पो अभी चलने ही वाला था, तभी मुंबई की ओर तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान और स्थिति

हादसे के समय टेम्पो में कुल 11 लोग सवार थे। टक्कर के बाद 7 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अलकाबाई आडमने, लक्ष्मीबाई मदन, मीना आडमने, कंचन आडमने, ताराबाई चौधरी, कडूबाई मदन और सुमन आडमने के रूप में हुई है। एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

सरकार की प्रतिक्रिया और कार्रवाई

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। राज्य की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिजनों व घायलों को आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिलाया। इस दुखद घटना पर सूबे के मुख्यमंत्री का भी बयान सामने आ गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद