Reprsentative Image 
मुंबई

नालासोपारा में युवक ने की लिव इन रिलेशनशिप में रह रही पार्टनर की हत्या, नागदा से हुई आरोपी की गिरफ्तारी

प्रभाकर दुबे

विरार: नालासोपारा पूर्व क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपनी 38 वर्षीय रूम पार्टनर की गला घोंटकर हत्या (Murder) करने और शव (Dead Body) को बेड के अंदर डाल कर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।  सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना तुलिंज रोड के सीता सदन (Sita Sadan) नामक इमारत की है। फरार आरोपी हार्दिक को पुलिस ने आरपीएफ की मदद से नागदा से गिरफ्तार कर लिया है।  हत्या दो दिन पूर्व किए जाने की बात बताई जा रही है।  

हार्दिक शाह और मेघा तोरबी 38 वर्ष पिछले छह माह से एक साथ रह रहे थे, लेकिन एक माह से नालासोपारा पूर्व के तुलिंज रोड स्थित सीता सदन नामक इमारत में रूम किराए पर लेकर लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। हार्दिक बेरोजगार था, जबकि मेघा नर्स का काम करती थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। जिसके चलते हार्दिक ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हार्दिक शाह ने मेघा की बहन को हत्या की जानकारी मैसेज करके दी थी। 

बेड में छुपा दिया था शव

तुलिंज पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र नगरकर ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हार्दिक बेरोजगार था और मृतिका पेशे से नर्स थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। इसकी शिकायत पड़ोसियों ने भी की थी। गुस्से में हार्दिक ने मेघा की हत्या कर उसके शव को बेड में छुपा दिया। घर के कुछ सामान उसने जैसे-तैसे बेच दिया और फरार हो गया। तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी को आरपीएफ की मदद से नागदा से गिरफ्तार कर लिया गया है। 

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना