सीएम फडणवीस (pic credit; social media)  
मुंबई

महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का भरोसा, फडणवीस बोले- 5 साल चलेगी लाडली बहना योजना

Mumbai News: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राखी पूर्णिमा कार्यक्रम में कहा कि लाडली बहना योजना 5 साल तक जारी रहेगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और 1 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि ‘मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना’ अगले पांच साल तक लगातार जारी रहेगी। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री शनिवार को दादर स्थित योगी सभागार में आयोजित राखी पूर्णिमा कार्यक्रम में बोल रहे थे।

यह कार्यक्रम भाजपा के ‘माझा भाऊ देवाभाऊ’ अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें जिलेभर की बहनों ने हजारों राखियां मुख्यमंत्री को भेंट कीं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ सहित कई नेता मौजूद थे।

एक करोड़ बहनों को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र की एक करोड़ बहनों को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग बहनों के वोट को चोरी कहते हैं, वे सबसे बड़े चोर हैं। मातृशक्ति मोदी के साथ है और हम महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर उनके गौरव में वृद्धि करेंगे।

फडणवीस ने यह भी कहा कि राजनीति में बहनों के वोट को केवल वोट बैंक के रूप में देखने वाली पार्टियों को जनता सबक सिखाएगी। भाजपा ही वह पार्टी है जो हर महिला को बहन के रूप में देखती है, न कि केवल मतदाता के रूप में।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि बहनों के आशीर्वाद से 2029 में भी महायुति सरकार सत्ता में लौटेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में महिला सहकारी समितियों को अधिक अवसर और अधिकार दिए जाएंगे, ताकि महिलाएं समाज और अर्थव्यवस्था में अपनी मजबूत भूमिका निभा सकें।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट