पश्चिम रेलवे (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Western Railway: 1 जनवरी 2026 से बदला रेल शेड्यूल, यात्रियों का रोज़ 157 मिनट बचेगा

Mumbai Local Train Service: पश्चिम रेलवे ने 1 जनवरी 2026 से नया टाइम टेबल लागू किया है। 29 ट्रेनों की गति बढ़ी, टर्मिनल बदले गए और वंदे भारत को नए स्टॉपेज मिले।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: पश्चिम रेलवे ने 1 जनवरी 2026 से नया टाइम टेबल लागू कर मुंबई क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और संचालन क्षमता को नई दिशा दी है।

लंबी दूरी की मेल-एक्सप्रेस और मेमू सेवाओं में किए गए बदलावों का उद्देश्य समयपालन सुधार, यात्रा समय में कमी और यात्रियों की सुविधा बढ़ाना रहा है।

मुंबई सेंट्रल डिवीजन को सबसे अधिक लाभ

नए टाइम टेबल से मुंबई सेंट्रल डिवीजन को सबसे अधिक फायदा मिला है। यहां 29 ट्रेनों की गति बढ़ाई गई, जिससे यात्रियों का प्रतिदिन कुल 157 मिनट का समय बचा। इसमें प्रस्थान करने वाली 8 ट्रेनों से 72 मिनट और आगमन वाली 20 ट्रेनों से 85 मिनट की बचत दर्ज की गई।

टर्मिनल और समय में किए गए अहम बदलाव

निर्माण कार्यों और बेहतर प्लेटफॉर्म प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों के टर्मिनल बदले गए हैं। कई सेवाओं का टर्मिनल मुंबई सेंट्रल से बांद्रा टर्मिनस किया गया है। वहीं, 22209/22210 दुरंतो एक्सप्रेस अब नई दिल्ली के बजाय निजामुद्दीन स्टेशन तक सीमित रहेगी।

समयपालन सुधार के लिए रीयलिस्टिक शेड्यूल

समयपालन को बेहतर बनाने के लिए 29 ट्रेनों के समय में यथार्थवादी बदलाव किए गए हैं। इनमें कुछ ट्रेनों को 2 से 15 मिनट आगे या पीछे किया गया, जबकि कई सेवाओं को प्रीपोन कर यात्रियों को बेहतर कनेक्शन उपलब्ध कराया गया।

वंदे भारत और इंटरसिटी को अतिरिक्त स्टॉपेज

यात्रियों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के उद्देश्य से मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को वलसाड, नवसारी और आनंद में अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। इसके अलावा, बांद्रा-सूरत इंटरसिटी को उमरगाम में नया स्टॉपेज मिला है।

मालगाड़ी और यात्री ट्रेनों का बेहतर पृथक्करण

लॉजिस्टिक और यात्री सेवाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए छठी रेलवे लाइन का उपयोग बढ़ाया गया है। इससे मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों के बीच टकराव कम होंगे और समग्र संचालन अधिक सुचारू हो सकेगा।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में