मुंबई लोकल टिकट चेकिंग (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

चर्चगेट से विरार तक रात में चलेगा विशेष टिकट चेकिंग अभियान, एसी लोकल भी रहेंगी निगरानी में

Western Railway Batman Ticket Checking : पश्चिम रेलवे ने बिना टिकट यात्रा रोकने के लिए रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक ‘बैटमैन’ टीमें तैनात करने का फैसला लिया है।अभियान चर्चगेट से विरार रूट पर चलाया जाएगा।

अपूर्वा नायक

Western Railway Batman Ticket Checking Update: रात में लोकल ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों की अब खैर नहीं है। रात के समय बिना टिकट यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ने के कारण पश्चिम रेलवे प्रशासन ने आखिरी लोकल ट्रेन तक टिकट जांच अभियान जारी रखने का निर्णय लिया है।

रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक चर्चगेट से विरार स्टेशन के बीच टीसी की 'बैटमैन' टीमें लोकल ट्रेनों के डिब्बों में तैनात रहेंगी। पश्चिम रेलवे ने अप्रैल महीने में 3 लाख 60 हजार से अधिक बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की।

इस रिकॉर्ड कार्रवाई के बाद प्रशासन ने रात के समय भी टिकट जांच करने का फैसला लिया है। फिलहाल, रात 9 बजे तक टिकट जांच की जाती है, लेकिन कई यात्री इसका फायदा उठाकर बिना टिकट यात्रा करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रात के सफर में 'बैटमैन' यानी बी अवेयर टीटीई मैनिंग एट नाइट टीमें लोकल ट्रेनों के डिब्बों में तैनात की जाएंगी।

अप्रैल में हुई रिकॉर्ड कार्रवाई

अप्रैल महीने में हुई रिकॉर्ड कार्रवाई के बाद यह निर्णय लिया गया है। रात के समय टिकट जांच करना अब जरूरी बन गया है। कई यात्री एसी लोकल में भी बेखौफ बिना टिकट यात्रा कर रहे है। इसे समय रहते रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। - विनीत अभिषेक, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पश्चिम रेलवे

टीमें रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक करेंगी गश्त

  • ये टीमें रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक गश्त करेंगी, रेलवे प्रशासन का उद्देश्य रात की आखिरी ट्रेन और सुबह की पहली ट्रेन तक टिकट जांच कर बिना टिकट यात्रियों पर रोक लगाना है। पश्चिम रेलवे पर रोजाना 1414 लोकल फेरियों के जरिए करीब 30 लाख यात्री सफर करते हैं।
  • दिन में भीड़भाड़ के समय ड्यूटी करना टीसी के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसी को देखते हुए रात की ड्यूटी के लिए अलग टीमें तैनात की जाएंगी। फिलहाल, गर्मी की छुट्टियों के दौरान 'बैटमैन' टीमें विशेष निगरानी रखेंगी।

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

हाथ में ही फट गया पटाखा... दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, दीवाली की खुशियों के बीच अचानक बदले हालात

IMD Weather Update: दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?