पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी (pic credit; social media) 
मुंबई

घर से बेघर होने का डर, विलिंगटन सोसायटी रहिवासी संग पूर्व सांसद शेट्टी भी धरने परने पर बैठे

Mumbai News: मुंबई के ताड़देव स्थित विलिंगटन सोसायटी के रहिवासी और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी फायर ब्रिगेड की एनओसी न मिलने पर मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: ताड़देव स्थित विलिंगटन सोसायटी के रहिवासियों ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अग्निशमन विभाग के मुख्यालय का घेराव कर दिया। रहिवासियों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड द्वारा एनओसी न दिए जाने की वजह से उन्हें ओसी (ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट) नहीं मिल रहा है। इस आंदोलन में स्थानीय रहिवासियों के साथ पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी भी धरने पर बैठ गए।

दरअसल, सोसायटी की 17वीं से लेकर 34वीं मंजिल के फ्लैट धारकों को अदालत ने तीन सप्ताह के भीतर घर खाली करने का आदेश दिया था। यह समयसीमा 27 अगस्त को पूरी हो रही है। रहिवासियों का कहना है कि उन्होंने ओसी के लिए सभी आवश्यक प्रक्रिया और औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं, लेकिन फायर ब्रिगेड की ओर से एनओसी जारी नहीं की जा रही। इसी कारण उन्हें ओसी प्राप्त करने में अड़चन आ रही है।

सोसायटी के लोगों ने आशंका जताई है कि गणेशोत्सव के दिन ही उन्हें घर से बेघर होना पड़ सकता है। इसे लेकर वे बेहद चिंतित और नाराज हैं। रहिवासियों ने साफ कहा है कि जब तक फायर ब्रिगेड अधिकारी उन्हें लिखित आश्वासन पत्र नहीं देंगे, धरना जारी रहेगा।

पूर्व सांसद का आरोप- प्रशासनिक लापरवाही

पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने आंदोलनकारियों का समर्थन करते हुए कहा कि यह प्रशासनिक लापरवाही का मामला है। “सोसायटी ने पूरी ईमानदारी से ओसी की प्रक्रिया पूरी कर दी है, लेकिन कुछ अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहे। जब तक फायर अधिकारी लिखित में आश्वासन नहीं देंगे, तब तक धरना खत्म नहीं होगा,” उन्होंने स्पष्ट किया।

शेट्टी ने यह भी बताया कि इस लड़ाई में विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा भी पूरी तरह उनके साथ हैं। शेट्टी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्विटर पर बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी को टैग कर समस्या से अवगत कराया है।

धरने पर बैठे रहिवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि उन्हें जल्द से जल्द एनओसी उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे गणेशोत्सव से पहले अपने घरों में सुरक्षित रह सकें।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी