मोडक सागर झील (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई को बड़ी राहत: तानसा, तुलसी और विहार के बाद मोडक सागर झील भी छलकी, जलाशयों में 69.74% पानी

Mumbai Modak Sagar Dam: मूसलाधार बारिश से मुंबई को पानी देने वाली चौथी प्रमुख मोडक सागर झील भी लबालब होकर छलकी। सातों झीलों में कुल जल भंडारण क्षमता का 69.74% पानी जमा हुआ।

रूपम सिंह

Mumbai BMC Water Update Modak Sagar Dam Lake Overflow : मुंबई में जारी मानसूनी बारिश ने शहर की पेयजल व्यवस्था को बड़ी राहत दी है। तानसा, विहार और तुलसी झील के बाद अब मोडक सागर झील भी पूरी तरह भर गई है। गुरुवार तड़के करीब 2:07 बजे झील अपने अधिकतम जलस्तर पर पहुंच गई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर इसका एक गेट खोल दिया गया। इसके साथ ही मुंबई को पानी उपलब्ध कराने वाली सात झीलों में से चार अब पूरी तरह भर चुकी हैं।

बीएमसी ने खोला मोडक सागर का एक गेट

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के जल अभियंता विभाग के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण मोडक सागर झील का जलस्तर तेजी से बढ़ा। झील के सुरक्षित संचालन और अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए एक गेट खोल दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार आगे भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

करीब 70 प्रतिशत तक पहुंचा कुल जल भंडार

बीएमसी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, मुंबई की सातों झीलों की कुल जल भंडारण क्षमता लगभग 14,47,363 मिलियन लीटर है। 24 जुलाई की सुबह तक इन जलाशयों में 10,09,432 मिलियन लीटर पानी उपलब्ध था, जो कुल क्षमता का लगभग 69.74 प्रतिशत है। पिछले कुछ दिनों में जलग्रहण क्षेत्रों में हुई तेज बारिश के कारण जल भंडार में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है।

जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही जोरदार बारिश

मोडक सागर झील ठाणे जिले के शाहपुर तालुका में वैतरणा नदी पर स्थित है और मुंबई की पेयजल आपूर्ति का महत्वपूर्ण स्रोत मानी जाती है। इस क्षेत्र सहित अन्य जलग्रहण इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते झीलों में पानी तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी कई इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।

जलापूर्ति को मिलेगा बड़ा सहारा

चार प्रमुख जलाशयों के पूरी तरह भर जाने से मुंबई की जलापूर्ति व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है। यदि आगामी दिनों में बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा, तो शेष जलाशयों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ सकता है। इससे शहर में पानी की उपलब्धता लंबे समय तक सुनिश्चित रहने की संभावना है, जिससे लाखों नागरिकों को राहत मिलेगी।

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट

BRICS Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ब्रिक्स सम्मेलन का मंच, विदेश मंत्रालय ने जारी किया शेड्यूल